Ipl september october
क्या अब सितंबर-अक्तूबर में खेला जाएगा IPL? सामने आया टूर्नामेंट को लेकर बड़ा अपडेट
आईपीएल 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है लेकिन इसी बीच अगले सीजन से पहले टूर्नामेंट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट को मार्च-मई की जगह सितंबर-अक्तूबर की विंडो में खेले जाने पर विचार किया जा रहा है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने संकेत दिया है कि इंडियन प्रीमियर लीग को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है और इसे सितंबर-अक्टूबर के महीनों में शिफ्ट किया जा सकता है।
आईपीएल गवर्निंग बॉडी 2022 से आईपीएल मैचों की संख्या मौजूदा 74 से बढ़ाकर 94 करने पर विचार कर रही है, ताकि टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेल सकें।2022 से, टीमों को दो वर्चुअल ग्रुप में बांटा गया है, जिसके बाद वो पांच टीमों के खिलाफ दो बार और बाकी चार टीमों के खिलाफ एक बार खेल रही हैं। ऐसे में आईपीएल 2028 से अपने विस्तार की शुरुआत करने का प्लान बना रहा है।
Related Cricket News on Ipl september october
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47