Ireland cricket: Cricket News & Match Updates
अमेरिका आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक क्रिकेट सीरीज के लिए तैयार
फ्लोरिडा - सितंबर 2019 के बाद पहली बार अमेरिका 22 दिसंबर को यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच सीरीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सीरीज में दो टी20 मैच और तीन वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच शामिल हैं और इसका समापन 30 दिसंबर को होगा।
दोनों टीमों के बीच के अभ्यास खेल रद्द होने और कोविड-19 महामारी के कारण तैयारियां पूरी तरह से नहीं हो सकी।
बैरी मैकार्थी, जॉर्ज डॉकरेल, हैरी टेक्टर और गैरेथ डेलानी सहित अपने कई सदस्यों के बाहर होने बाद आयरलैंड को टीम में कई बदलाव करने पड़े हैं, क्योंकि वे सीमित ओवरों की सीरीज से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब उन्हें 10 दिनों के आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए करीमा गोर, जसकरन मल्होत्रा और आरोन जोन्स को शुरुआती टीमों में नामित किए जाने के बाद बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह चार अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें से तीन अंडर-19 खिलाड़ी हैं।
ऋत्विक बेहेरा को एकदिवसीय और टी20 दोनों टीमों में नामित किया गया है, जबकि यासिर मोहम्मद अली शेख और रयान स्कॉट को टी20 टीम में जगह दी गई है। वहीं, चोट के कारण रस्टी थेरॉन भी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।
सभी मैच यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
आयरलैंड टी20 टीम : एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, शेन गेटकेट, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, विलियम मैकक्लिंटॉक, नील रॉक, सिमी सिंह, पॉल स्टलिर्ंग, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
आयरलैंड वनडे टीम : एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, विलियम पोर्टरफील्ड, नील रॉक, सिमी सिंह, पॉल स्टलिर्ंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
यूएसए टी20 टीम : मोनांक पटेल (कप्तान), अली खान, अली शेख, गजानंद सिंह, जसदीप सिंह, मार्टी केन, निसर्ग पटेल, ऋत्विक बेहेरा, रयान स्कॉट, सौरभ नेत्रवलकर, स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, वत्सल वाघेला, जेवियर मार्शल और यासिर मोहम्मद।
यूएसए वनडे टीम : मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, अली खान, गजानंद सिंह, जसदीप सिंह, जसकरण मल्होत्रा, मार्टी केन, निसर्ग पटेल, नोस्टश केंजीगे, राहुल जरीवाला, ऋत्विक बेहेरा, सौरभ नेत्रवलकर, स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, वत्सल वाघेला और जेवियर मार्शल।
Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads Read More...
Related Cricket News for Ireland cricket - Tesst
फ्लाइट में छूटा महिला क्रिकेटर का सामान, ICC से रोते हुए बोली-'मेरे कॉलेज नोट्स उसमें हैं'
Kevin O'Brien Hopes As Ireland Seeks To Make A Mark At T20 World Cup
Ireland Seal Penultimate Spot In Men's ICC U19 World Cup
Ireland To Play T20I Series Against UAE Ahead Of Men's T20 World Cup
Ireland's Andy Balbirnie Says There Is Always Going To Be Pressure Going Into An ICC Event
ZIM vs IRE: அயர்லாந்தின் ஒருநாள், டி20 அணிகள் அறிவிப்பு!
जिम्बाब्वे के आयरलैंड दौरे पर गिरी गाज, अधिकारिक घोषणा के बाद सीरीज स्थगित
आयरलैंड के तीन खिलाड़ियों पर गिरी गाज, ICC ने लगाया जुर्माना
केविन ओ ब्रायन ने तूफानी पारी में जड़ा इतना बड़ा छक्का, तोड़ दिया अपनी ही कार का शीशा,देखें तस्वीरें
आयरलैंड के इन दो बल्लेबाजों ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ दिया कोहली - धवन का रिकॉर्ड
ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में आयरलैंड का नेतृत्व करेगा यह खिलाड़ी, आयरलैंड टीम घोषित
Ireland to play 12 Tests between 2019 and 2022
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47