Is hugh morris
Advertisement
इंग्लैंड क्रिकेट में छाया मातम, 20 हज़ार रन बनाने वाले दिग्गज की हुई मौत
By
Shubham Yadav
December 29, 2025 • 10:05 AM View: 211
इंग्लैंड क्रिकेट में फिलहाल शोक की लहर छाई हुई है क्योंकि उनके पूर्व ओपनर और क्रिकेट प्रशासक ह्यू मॉरिस का 62 वर्ष की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है। क्रिकेट जगत में उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी और दूरदर्शी प्रशासक के रूप में हमेशा याद किया जाता है। उनका योगदान न सिर्फ मैदान पर रहा, बल्कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट को मजबूत बनाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही।
1963 में कार्डिफ में जन्मे ह्यू मॉरिस का जुड़ाव बचपन से ही वेल्श और ग्लैमरगन क्रिकेट से रहा। साल 2021 में उन्हें आंत के कैंसर का पता चला था, जो बाद में लिवर तक फैल गया। बीमारी के बावजूद वो लंबे समय तक क्रिकेट से जुड़े रहे और अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहे। सितंबर 2023 में उन्होंने ग्लैमरगन के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दिया, ताकि इलाज और परिवार को समय दे सकें।
Advertisement
Related Cricket News on Is hugh morris
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement