Jagadeesha suchith three wickets one over: Cricket News & Match Updates
Jagadeesha Suchith का कहर, एक ही ओवर में सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और सरफराज खान को किया आउट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2026-27) के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में उत्तराखंड के बाएं हाथ के स्पिनर जगदीश सुचित (Jagadeesha Suchith) ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में खूब सुर्खियां बटोरी। कोलकाता में गुरुवार (26 नवंबर) को खेले गए इस मैच में सुचित ने अपने एक ही ओवर में सरफराज खान (Sarfaraz Khan), शिवम दुबे (Shivam Dube) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
मुंबई ने इस मैच में 15 ओवर के बाद दो विकेट पर 173 रन बना लिए थे और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद 16वें ओवर में गेंदबाजी करने आए सुचित ने पहली गेंद पर सरफराज खान को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अगली ही गेंद में उन्होंने शिवम दुबे को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। फिर आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह मुंबई ने एक ही ओवर में अपने तीन अहम बल्लेबाज गंवा दिए। Read More...
Related Cricket News for Jagadeesha suchith three wickets one over - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47