Jaipur ipl 2025 rr vs gt
Advertisement
  
         
        सूर्यवंशी को संभाले रखना द्रविड़ के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती होगी : बिशप
                                    By
                                    IANS News 
                                    April 29, 2025 • 14:56 PM                                    View: 700
                                
                            क्रिकेट जगत उस नजारे के लिए शायद तैयार नहीं था, जो सोमवार रात जयपुर में आईपीएल 2025 के दौरान देखने को मिला। एक 14 साल का बच्चा, जिनके सामने अनुभवी अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज खड़े थे, ऐसा प्रदर्शन कर गया कि खुद इयान बिशप कह उठे, "इसमें लॉजिक ढूंढना मुश्किल है।"
अगर आपने मिस कर दिया हो, तो ये रहे बुनियादी तथ्य: बिहार के वैभव सूर्यवंशी, जिनकी उम्र आईपीएल 2025 शुरू होने के बाद 14 साल हुई, ने राशिद खान, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, करीम जनत और आर साई किशोर जैसे गेंदबाजों (जिनके पास कुल मिलाकर 694 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है) को 38 गेंदों में 101 रन ठोक दिए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था।
Advertisement
  
                    Related Cricket News on Jaipur ipl 2025 rr vs gt
Advertisement
  
        
    Cricket Special Today
- 
                    - 12 Jun 2025 01:27
 
- 
                    - 18 Mar 2024 07:47
 
Advertisement
  
        
     
             
                             
                         
                         
                         
                        