James anderson: Cricket News & Match Updates
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ब्रॉड या एंडरसन में से किसी एक को मिलेगा मौका !
31 दिसंबर| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में स्पिनर की जगह बनाने के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड में से किसी एक को बाहर बैठा सकते हैं। इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 107 रनों से मात खानी पड़ी थी।
इंग्लैंड अपने खिलाड़ियों की बीमारी से भी परेशान है। उसकी टीम के 10 खिलाड़ी बीमार पड़े हुए हैं। इस सूची में हाल ही में सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ले का नाम शामिल हुआ है।
स्पिनर जैक लीच अब ठीक हो चुके हैं और कोच ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी को टीम कड़ा फैसला भी ले सकती है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने सभी तेज गेंदबाज खेलाए थे।
आईसीसी ने सिल्वरवुड के हवाले से लिखा हैे, "एंडरसन और ब्रॉड के रूप में हमारे पास बहुत अनुभव है और हम अगर उसे हर मैच में न ले जाएं तो हमारी गलती होगी। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके युवा सामने आएं तो और अगर हमें स्पिनर के लिए जगह बनानी पड़ी तो हमें देखना होगा कि कौन सा तेज गेंदबाज पिच के मुताबिक ठीक रहेगा। अगर बड़ा फैसला लेने की जरूरत पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे।"
अगला मैच न्यूलैंड्स में होना है और यहां कि पिच स्पिनरों की मददगार मानी जाती है। कोच ने कहा, "हमें न्यूलैंडस में स्पिनर खेलाने के बारे में सोचना होगा। हम अपना होमवर्क करके ही वहां जाएंगे।"
Related Cricket News for James anderson - Tesst
England might drop either Anderson or Broad for 2nd South Africa Test
जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कमाल करने वाले पहले गेंदबाज बने
James Anderson becomes 1st fast bowler to play 150 Tests
जेम्स एंडरसन 150वां टेस्ट खेलने को तैयार, बनाएंगे रिकॉर्ड !
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में रचेंगे इतिहास, सचिन के लिस्ट में होंगे शामिल !
5 गेंदबाज जिन्होंने इस दशक में लिए हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट
SA vs ENG: James Anderson to join elite list in Centurion Test
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की हुई घोषणा,3 स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
James Anderson returns as England announce Test squad for South Africa
इन 2 कारणों की वजह से न्यूजीलैंड की सरजमीं पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम को मिली टेस्ट सीरीज में हार
दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में कर सकते हैं वापसी,ECB ने दी जानकारी
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की वापसी होगी इस सीरीज में, जानिए !
James Anderson likely to return for South Africa Test series
Pacer James Anderson to train at Man City to recover from injury
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47