Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
चोट के बाद वापसी करने वाले बुमराह के फॉर्म को लेकर मोहम्मद शमी ने कही ऐसी बात !
15 फरवरी। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम साथी जसप्रीत बुमराह का बचाव किया है। शमी ने कहा है कि बुमराह ने देश के लिए जो कुछ हासिल किया है, उसे भूलाया नहीं जा सकता है। बुमराह को हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक भी विकेट नहीं मिला था।
बुमराह और शमी इस समय यहां सेडन पार्क में न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत के लिए खेल रहे हैं। इस मैच में शमी ने अब तक तीन और बुमराह दो विकेट लिए हैं।
शमी ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददातओं से कहा, "एक के बाद एक कई वनडे में बुमराह के कई मैच जिताऊ प्रदर्शनों को लोग कैसे भूल सकते हैं? मैं समझ सकता हूं कि हम किसी विषय पर चर्चा कर रहे हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने दो मैचों में प्रदर्शन नहीं किया है। आप सिर्फ मैच जीतने से ही उनकी क्षमता को नजरअंदाज नहीं कर सकते"
उन्होंने कहा, "बुमराह ने भारत के लिए जो हासिल किया है, उसे आप कैसे भूल सकते हैं या कैसे उसे अनदेखा कर सकते हैं? इसलिए अगर आप सकारात्मक सोचते हैं, तो यह खिलाड़ी के लिए भी अच्छा होता है और उसका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।"
शमी ने साथ ही बताया कि जब खिलाड़ी का खराब समय आता है तो कैसे लोग अपनी सोच कैसे बदल लेते हैं।
शमी ने कहा, "लोग बहुत अलग तरीके से सोचते हैं और जब आप कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आपके बारे में उनका ²ष्टिकोण बदल जाता है। इसलिए हमारे लिए यह सही है कि हमें ज्यादा सोचना नहीं चाहिए।" शमी ने जहां एक ओर बुमराह का बचाव किया तो उसने दूसरी ओर उन्होंने युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की भी तारीफ की।
शमी ने कहा, "वह युवा है। उनके पास प्रतिभा, गति और ऊंचाई है और इसलिए उन्हें इसका फायदा भी मिलता है। लेकिन हां, किसी को तो उनका मार्गदर्शन करना है और उन्हें अपने साथ लेकर चलना है। उन्हें समर्थन की जरूरत है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन सीधे अनुभव नहीं मिलेगा। उम्मीद है कि यह समय जल्द ही आएगा और हम सीनियर उनकी मदद करने के लिए वहां हैं।"
Related Cricket News for Jasprit bumrah - Tesst
You can't forget what Bumrah has achieved for India: Mohammed Shami
Bumrah needs to be 'extra aggressive' to pick wickets: Zaheer Khan
Virat Kohli continues at No. 1 in ODIs; Jasprit Bumrah loses top spot
जसप्रीत बुमराह को बड़ा झटका, नंबर 1 गेंदबाज का ताज छिना, देखें वनडे रैकिंग के टॉप-10 गेंदबाज
Jasprit Bumrah a threat every time he comes in to bowl: Kane Williamson
IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, वनडे में पहली बार किया ऐसा अनचाहा कारनामा
जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड, पहली दफा वनडे करियर में हुआ ऐसा !
'Hungry' Bumrah ready to be hardest worked in room
ICC T20I Rankings: KL Rahul rises to 2nd spot as Jasprit Bumrah jumps 26 places
जसप्रीत बुमराह ने मैन ऑफ द मैच जीतने के बाद बताया कि न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज से क्या सीखा
Happy with the learnings in New Zealand, great result: Jasprit Bumrah
5th T20I: Jasprit Bumrah,Rohit Sharma star as India complete 5-0 sweep
Sanjay Manjrekar trolled for advising Jasprit Bumrah on social media
बुमराह की कुंद होती धार, वापसी के बाद नहीं लग रहे खतरनाक !
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47