Jessica head statement: Cricket News & Match Updates
विराट कोहली के फैंस ने की हद पार, ट्रेविस हेड की पत्नी को दी सोशल मीडिया पर गालियां
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए आईपीएल मैच के दौरान ट्रैविस हेड और विराट कोहली के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली। ये तनातनी इतनी बढ़ गई थी कि विराट कोहली ने हेड के साथ हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था। अब इस घटनाक्रम के बाद हेड की पत्नी जेसिका ने ये खुलासा किया है कि सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फ़ैंस उन्हें और उनके परिवार को गालियां दे रहे हैं।
जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट 'द एडवरटाइज़र' को बताया, "जब मैं सोकर उठी, तो देखा कि मेरे सोशल मीडिया पर गालियों की बाढ़ आई हुई है। हम तो ठीक हैं, लेकिन वो मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, नज़रिए और हम एक-दूसरे से कैसे बात करते हैं, इस पर एक ज़रूरी चर्चा चल रही है। खेल में जोश हमेशा रहेगा, लेकिन ये याद रखना भी उतना ही ज़रूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार होते हैं।" Read More...
Related Cricket News for Jessica head statement - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47