Joe root: Cricket News & Match Updates
न्यूजीलैंड के मिली टेस्ट मैच में हार के बाद जो रूट ने कहा, इस कारण मिली हार !
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 25 नवंबर)| न्यूजीलैंड से पहले टेस्ट मैच में मात खाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने कहा है कि पहली पारी में मौकों को भुना न पाना टीम की हार का कारण बना है। किवी टीम ने एकतरफा प्रदर्शन कर इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में पारी और 65 रनों से हराया।
पहली पारी में इंग्लैंड का स्कोर एक समय चार विकेट के नुकसान पर 277 रन था। यहां बेन स्टोक्स आउट हुए और फिर इंग्लैंड पहली पारी में 353 पर ऑल आउट हो गई।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रूट के हवाले से लिखा है, "जिस स्थिति में हम थे वहां तक पहुंचना और फिर उस स्थिति का फायदा न उठा पाना, शायद यही हमारी हार का बड़ा कारण रहा।"
उन्होंने कहा, "अगर ईमानदारी से बात कहूं तो हमने मौका गंवाया है। आप दोनों टीमों को देखिए। उनके दो खिलाड़ियों ने बड़ी पारियां खेलीं। हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जो अच्छा खेले लेकिन वो और अच्छा कर सकते थे और स्कोर को 450 तक पहुंचा सकते थे।" रूट ने हालांकि टीम का बचाव किया है और कहा कि एक हार से घबराने की जरूरत नहीं है।
रूट ने कहा, "हमने हालांकि अच्छा खेला। हमें बस थोड़ा लंबा खेलने की जरूरत थी और 50-70 के स्कोर को शतक और दोहरो शतकों में बदलना था। हमें अपने आप से ईमानदार रहने की जरूरत है, न कि घबराने की। यह विश्व का अंत नहीं है। हमें बस कड़ी मेहनत करनी हैं।"
Related Cricket News for Joe root - Tesst
I have to keep getting better: Joe Root
कोच बेलिस को आखिरी टेस्ट मैच जीतकर विदाई देने से खुश हुए जो रूट, कही ऐसी बात
पांचवें टेस्ट में जो रूट ने जड़ा अर्धशतक, बना दिया रिकॉर्ड, कुक- सचिन के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने
Ashes: Root fifty helps England to 169/3 at Tea on Day 1
Ashes: Burns, Root take England to 86/1 at Lunch on Day 1
Joe Root under no pressure, says England coach Bayliss
चौथे टेस्ट में हार के बाद भी जो रूट ने कहा, कप्तान बने रहना चाहते हैं !
Ashes 2019: Joe Root leads England resistance, trail Aus by 203
ASHES 2019: 359 के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने दिया करारा जवाब,रूट-डेनली ने जड़ा अर्धशतक
Ashes: Root, Denly steady England's second innings
Jofra Archer has made a massive impact: Joe Root
Won't make shotgun selection decisions: Root
अर्धशतक को शतक में बदलने के लिए रूट ने ली थी पोंटिंग से सलाह
Joe Root seeks Ponting's advice on poor conversion rate
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47