Joe root: Cricket News & Match Updates
टॉस जीतना हमारे लिए अच्छा रहा : रूट
साउथम्पटन, 15 जून - इंग्लैंड ने शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे जोए रूट ने कहा है कि उनकी टीम का टॉस जीतना अहम रहा।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और विंडीज के दमदार बल्लेबाजी आक्रमण को 44.4 ओवरों में 212 रनों पर ढेर कर दिया। इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने रूट की नाबाद 100 रनों की पारी के दम पर 33.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
रूट ने इस मैच में शतक लगाने के अलावा दो विकेट भी लिए। इसी कारण वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
ट्रॉफी लेने के बाद रूट ने कहा, "हमारे लिए टॉस जीतना काफी अच्छा रहा। मौके का फायदा उठाना और स्थितियों का उपयोग हमने अच्छे से किया। मेरे साथ बाकी के बल्लेबाजों ने साझेदारी करने की कोशिश की और सफल भी रहे।"
रूट इस मैच में जॉनी बेयरस्टो के साथ सलामी बल्लेबाजी करने आए थे, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी।
सलामी बल्लेबाजी के अनुभव पर रूट ने कहा, "मैदान पर ज्यादा समय बिताना अच्छा रहा। मैंने गैप में मारने की कोशिश की। सलामी बल्लेबाजी में और थोड़ा नीचे आकर खेलने में मुझे ज्यादा अंतर नहीं लगा। क्रिस वोक्स ने मेरे साथ जिस तरह से बल्लेबाजी की वो अच्छा था।"
रूट ने अपनी गेंदबाजी से साझेदारी तोड़ने का काम किया और दो सफलताएं हासिल कीं। गेंदबाजी पर रूट ने कहा, "मैं बस कुछ चीजें करने की कोशिश कर रहा था। जब आपके पास वो योग्यता नहीं होती जो दूसरों के पास है तो आप कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं।"
रूट का यह इस विश्व कप में दूसरा शतक है। इससे पहले वे पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों की पारी खेल चुके हैं। Read More...
Related Cricket News for Joe root - Tesst
ENGvsWI: जो रूट ने जीत के बाद कहा,इस चीज से इंग्लैंड क्रिकेट टीम को मिला फायदा
Joe Root urges England not to panic after defeat by Pakistan
No need for England to panic,Joe Root after Pakistan defeat
वर्ल्ड कप में जीत के लिए इंग्लैंड कप्तान जो रूट ने बना ली है ऐसी रणनीति
Root relishing opportunity to do something special at WC
एलेक्स हेल्स के इंग्लैंड टीम से बाहर होने के बाद जो रूट ने कही चौंकाने वाली बात
England unified after Hales' drop: Root
वनडे में जो रूट का धमाका, ऐसा करने वाले पहले इंग्लैंड बल्लेबाज बने
क्रिस गेल की 135 रन की पारी गई बेकार,रॉय-रूट के शतक से इंग्लैंड ने जीता पहला वनडे
Windies pacer Shannon Gabriel extends unreserved apology to Joe Root
गेब्रियल ने समलैंगिक टिप्पणी पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से मांगी मांफी,पूरी बात का किया खुलासा
Joe Root moves back into top five of Test Rankings
जोए रूट और शेनन गेब्रिएल के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हुई कहासुनी, ऐसा कहने पर इन क्रिकेटरों को हुआ पछतावा
WIvENG: जो रूट ने अपनी बल्लेबाजी का दिखाया दम, शतकीय पारी खेल इंग्लैंड को दिलाई 448 रनों की बढ़त
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47