Khusdil shah: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तानी फैंस ने उतारी पाकिस्तानी खिलाड़ी की इज़्ज़त, बीच मैच में लगाए ऐसे नारे; देखें VIDEO
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मिडिल ऑर्डर अब एक बड़ी समस्या बन चुका है। टी-20 वर्ल्ड सिर पर है और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ बिल्कुल भी रन नहीं बना पा रहे हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के सातवें मैच में भी यही देखने को मिला। टीम का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हुआ जिसके बाद लाइव मैच में ही फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने खुशदिल शाह के आउट होने के बाद 'पर्ची-पर्ची' के नारे लगाकर बल्लेबाज़ की बेइज़्ज़ती करना शुरू कर दिया।
इस मैच में पाकिस्तान को जीत दर्ज करने के लिए 210 रनों की जरुरत थी, लेकिन खुशदिल शाह ने नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी करते हुए कछुए की रफ्तार से रन बनाए। खुशदिल ने 25 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का मारकर 27 रनों की पारी खेली जिसके बाद वह आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए। खुशदिल के आउट होने के बाद मैदान पर गेम इन्जॉय करने आए फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने जोर-जोर से 'पर्ची-पर्ची' के नारे लगाने शुरू कर दिए। Read More...
Related Cricket News for Khusdil shah - Tesst
Pak vs HK: 38 रनों पर सिमटी हांगकांग की टीम, पाकिस्तान ने 155 रनों से जीता मैच
पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने टी-20 मैच में 35 गेंदों में ठोका शतक, रोहित शर्मा समेत तीन दिग्गजों की बराबरी की
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47