Kuldeep yadav record
Kuldeep Yadav के पास इतिहास रचने का मौका, T20 Asia Cup में बन सकते हैं Team India के नंबर-1 गेंदबाज़
Kuldeep Yadav Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 राउंड का छठा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर टी20 एशिया कप में टीम इंडिया के नंबर-1 बॉलर बन सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में कुलदीप यादव अगर श्रीलंका के 3 विकेट चटकाते हैं तो वो टी20 एशिया कप में अपने 15 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ हार्दिक पांड्या (13 मैचों में 14 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (6 मैचों में 13 विकेट) को पछाड़ते हुए इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे।
Related Cricket News on Kuldeep yadav record
-
क्या Anrich Nortje का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे Kuldeep Yadav? DC vs KKR मैच में चटकाने होंगे इतने विकेट
DC vs KKR मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनके पास आईपीएल में खास सेंचुरी पूरी करने का ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47