Kuldeep yadav
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के बारे में दिया दो टूक बयान, कह दी सबसे बड़ी बात
6 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद कुशल गेंदबाज हैं और पहले की तुलना में अब ज्यादा बेहतर हुए हैं। कुलदीप ने आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अपने पहले मैच में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 रन देकर पांच विकेट चटकाए हैं।
उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को आस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 300 रनों पर समेट दिया और उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया।
भरत अरुण ने वर्षा बाधित चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कुलदीप काफी कुशल गेंदबाज हैं और उन्होंने इसे साबित भी कर दिखाया है। वनडे में वह बेहद सफल रहे हैं और संभवत: वह इसमें नंबर एक गेंदबाज हैं। विश्व में इस समय बहुत ही कम चाइनामैन गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह काफी अच्छा गुगली भी करते हैं।"
भारत ने पहली पारी में सात विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में मेजबान आस्ट्रेलिया ने फॉलोऑन खेलते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए हैं।
अरुण ने कहा, "कुलदीप जिस तरीके से क्रीज का इस्तेमाल करते हैं, वह उन्हें विशेष बनाता है। इंग्लैंड में जब वह खेले थे तो उनके लिए मैच अच्छा नहीं रहा था। लेकिन मुझे लगता है कि इस प्रदर्शन से उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा।"
भारत इस मैच में दो स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप के साथ उतरा है। गेंदबाजी कोच ने इस पर कहा, "सिडनी में हम इससे पहले अभ्यास मैच और टी-20 मैच खेल चुके हैं, इसलिए हम यहां की परिस्थितियों से अवगत थे। हमें महसूस हुआ कि सिडनी में दो स्पिनरों के साथ खेलने की जरूरत है।"
आस्ट्रेलिया टीम 31 साल बाद अपने घर में किसी टीम के खिलाफ फॉलोऑन खेल रही है। इससे पहले 1988 में आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने इसी मैदान पर फॉलोऑन दिया था।
भारत ने इससे पहले मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कंगारूओं को फॉलोऑन नहीं खेलाया था लेकिन सिडनी में मेजबान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया।
अरुण ने इसे लेकर कहा, "तीसरे दिन जब आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 150 रन ही बनाए तो मौसम को ध्यान में रखते हुए हमने फैसला किया कि अगर हम उन्हें जल्दी आउट करते हैं तो निश्चित तौर पर फालोआन देंगे।"
उन्होंने कहा, "मौसम पहले तीन दिन की तुलना में अच्छा रहा है। हमारे पास 3-1 से सीरीज जीतने का यह शानदार मौका है।"
Related Cricket News on Kuldeep yadav
-
Sydney Test: Australia trail by 316 as India hold upper hand on Day 4
Sydney, Jan 6 (CRICKETNMORE): India dominated the proceedings on the fourth day of the fourth and final Test match against Australia, enforcing the follow-on even as rain and bad light ...
-
कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रचा इतिहास, 64 साल बाद किया ऐसा अनोखा कारनामा
6 जनवरी। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 300 रनों का स्कोर खड़ा किया। ...
-
WATCH देखिए कैसे कुलदीप यादव ने कंगारू बल्लेबाजों पर ढ़ाया कहर, एक के बाद एक बल्लेबाज पहुंचे पवेलियन
6 जनवरी। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 300 रनों का स्कोर खड़ा किया। ...
-
बुरी खबर: ऑस्ट्रेलिया दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी,लेकिन खराब रोशनी के कारण रुका मैच
सिडनी, 6 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल तीसरे सत्र में खराब रोशनी के कारण रुक गया ...
-
IND v AUS: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रन पर सिमटी, कुलदीप यादव ने रचा इतिहास
सिडनी, 6 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 300 रनों का स्कोर ...
-
सिडनी टेस्ट (तीसरा दिन) रिपोर्ट: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
सिडनी, 5 जनवरी - भारतीय क्रिकेट टीम यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच ऐतिहासिक सीरीज जीतने की ओर ...
-
लॉडर्स टेस्ट के बाद अपनी गेंदबाजी पर काम किया : कुलदीप
सिडनी, 5 जनवरी - भारतीय टीम के चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शनिवार को कहा है कि उन्होंने लॉडर्स टेस्ट मैच के बाद अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया है। ...
-
It's important to learn from Ashwin and Jadeja, feels Kuldeep
Sydney, Jan 5 - Chinaman Kuldeep Yadav, who emerged with figures of 3/71 on the third day of the fourth Test against Australia here, has said that sharing space with ...
-
IND vs AUS: कुलदीप-जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला,दूसरे सत्र में गिरे 4 विकेट
सिडनी, 5 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय गेंदबाजों ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दूसरे सत्र में वापसी करते हुए मेजबान आस्ट्रेलिया ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की दमदार शुरुआत, लेकिन टीम इंडिया अभी भी 500 रन आगे
सिडनी, 5 जनवरी (CRICKETNMORE)| मार्कस हैरिस की संयम भरी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच में भारत के पहली पारी ...
-
इन 5 गेंदबाजों ने इस साल T20 इंटरनेशनल में झटके सबसे ज्यादा विकेट, एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल
साल 2018 में टी-20 इंटरनेशनल में हुए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज। एंड्रू टाई ऑस्ट्रेलिया के जबरदस्त गेंदबाज एंड्रू टाई ने साल 2018 ...
-
Career-best ranking for Kuldeep Yadav in ICC T20I bowlers' chart
Dubai, Nov 26 - Chinaman Kuldeep Yadav rocketed 20 places to reach a career-best No.3 spot in the International Cricket Council (ICC) men's T20I player rankings that was released here ...
-
IND vs WI: India rest Umesh, Bumrah, Kuldeep for 3rd T20I vs Windies
Chennai, Nov 9 (CRICKETNMORE): Having won the three-match T20 International rubber 2-0, the Indian team management has decided to rest three of their senior bowlers -- Umesh Yadav, Jasprit Bumrah ...
-
5 years with KKR helped me do well here, says Kuldeep Yadav
Kolkata, Nov 4 (CRICKETNMORE): Chinaman bowler Kuldeep Yadav, who starred in India's five-wicket win over the West Indies in the first T20I here, said his long stint with Kolkata Knight ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47