Kumar sangakkara: Cricket News & Match Updates
ऋषभ पंत की गलतियों से नाराज हुए पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा, कही ऐसी बात
राजकोट, 8 नवंबर | श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा का मानना है कि भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को अपने विकेटकीपिंग कौशल में सुधार करना चाहिए और बल्लेबाजी में अपनी कमजोरियों को समझना चाहिए क्योंकि भारत अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी कर रहा है। संगाकारा ने स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर एक कार्यक्रम में कहा, "अगर आप विश्व कप की तरफ देख रहे हैं तो यह उनके लिए (पंत के लिए) जरूरी है कि वह कप्तान को जानकारी देने के मामले में अपनी भूमिका को समझें।"
उन्होंने कहा, "वहीं, विकेटकीपर के तौर पर जरूरी है कि वह विकेट के पीछे साफ-सुथरा काम करें जिससे उन्हें आत्मविश्वास आएगा और वह कप्तान की मदद करने के लिए अच्छी स्थिति में होंगे।" संगाकार के मुताबिक पंत को ज्यादा दबाव नहीं लेना होगा और चीजों को सरल रखते हुए काम करना होगा।
पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "उनके लिए यह जरूरी है कि वह चीजों को आसान रखें और अपनी कमजोरियों को समझें। एक बार जब वह इन पर काम करेंगे तो वह रणनीति बना सकेंगे, उनके लिए अभी जरूरी है कि वह ज्यादा दबाव न लें।"
उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि कोई उनसे जाकर बात करे और उन पर से दबाव हटाए और उन्हें स्वतंत्र होकर खेल खेलने दे।"
Related Cricket News for Kumar sangakkara - Tesst
अगले साल श्रीलंका में एसेक्स के खिलाफ एमसीसी की कप्तानी करेंगे कुमार संगकारा
Kumar Sangakkara to lead MCC against Essex in Sri Lanka next year
कुमार संगाकारा ने MCC के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला, बन गया ये कीर्तिमान
Kumar Sangakkara takes office as Marylebone Cricket Club President
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास,एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
Sangakkara unhappy with playing condition in England
वर्ल्ड कप रिकॉर्ड - टॉप-5 सबसे सफल विकेटकीपर
वर्ल्ड कप रिकॉर्ड - सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
Kumar Sangakkara to take over as MCC president on Oct 1
श्रीलंकाई पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा एमसीसी अध्यक्ष बने
महान कुमार संगकारा ने विराट कोहली को लेकर की भविष्यवाणी, कही ऐसी बात
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47