Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
मयंक यादव हुए आईपीएल 2024 के बचे हुए लीग मैचों से बाहर
लखनऊ, 4 मई (आईएएनएस) लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव चोट के कारण बचे हुए आईपीएल 2024 लीग मैचों से बाहर हो चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ़्रेंस में टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने साफ़ किया कि मयंक अब लीग चरण के किसी भी मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा लैंगर ने यह भी कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि मयंक नॉकआउट के लिए वापस आएं, लेकिन वास्तव में उनके लिए वापस आकर खेलना बेहद मुश्किल है।
लैंगर ने कहा, "मयंक का स्कैन कराया गया और उन्हें उसी जगह टियर हुआ है जहां पिछली बार हुआ था। यह काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि हम देख चुके हैं कि वह क्या प्रभाव डाल सकते हैं। उनका रिहैब अच्छा हुआ था और पिछले मैच से पहले उन्हें बिल्कुल भी दर्द नहीं था, इसलिए यह उनके लिए बहुत दुखद है और यह टीम के लिए भी निराशाजनक है कि वह शेष टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। हम प्रार्थना करेंगे कि वह प्ले-ऑफ़ में खेल सकें, लेकिन वास्तविकता में उनके लिए वापस आकर टूर्नामेंट के अंत में खेल पाना काफ़ी मुश्किल होगा।" Read More...
Related Cricket News for Lucknow super giants - Tesst
रोहित को केकेआर के ख़िलाफ़ क्यों बनाया गया था इंपैक्ट प्लेयर?
डेविड वार्नर 70 प्रतिशत भारतीय और 30 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई हैं : फ्रेजर-मैकगर्क
IPL 2024: He Just Looks Really Flattered At The Moment, Says Finch On Hardik Pandya
एमआई और केकेआर की टक्कर, जानें मैच से जुड़े अहम आंकड़े
केएल राहुल संयोजन में फिट नहीं बैठ रहे थे थे: अजीत अगरकर
हार्दिक पांड्या पर प्रज्ञान ओझा ने कहा, 'वह एक लीडर की तरह खेलें'
T20 WC: KL Rahul Was Ignored Because There Was No Spot, He Did Not Fit The Combinations, Says Ajit Agarkar
Mitchell Marsh Says Recovery From Hamstring Going Really Well, Hopes To Get Things Right In Next Three Weeks
दीपक चाहर की चोट अच्छी नहीं दिख रही: फ्लेमिंग
आईपीएल 2024 के शेष लीग मैचों से बाहर हो सकते हैं मयंक
IPL 2024: Mumbai Indians Hope To Script A Miracle As They Return Home For KKR Clash (Preview)
IPL 2024: Mayank Yadav Likely To Miss Remaining League Matches For LSG, Say Sources
ஐபிஎல் தொடரிலிருந்து விலகுகிறார் மயங்க் யாதவ்?
ब्रेट ली ने मयंक की चोट से ठीक से नहीं निपटने के लिए एलएसजी की आलोचना की
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47