Mitchell starc yorker: Cricket News & Match Updates
VIDEO: एशेज से पहले मिचेल स्टार्क ने डाली 'कातिलाना' बॉल, ये यॉर्कर उड़ा देगी इंग्लैंड के होश
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे शेफ़ील्ड शील्ड 2025-26 सीज़न के चौथे दौर के मैच में न्यू साउथ वेल्स (NSW) और विक्टोरिया की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने शुरुआत से ही अपने अनुभव और रफ्तार का शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान खींच लिया। लंबे समय बाद लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी करने वाले इस बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने पहले ही स्पेल में विक्टोरिया की बल्लेबाज़ी की रीढ़ हिला दी।
विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया, लेकिन स्टार्क ने जल्द ही उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया। अपनी गति और सटीकता से उन्होंने विरोधी बल्लेबाज़ों को शुरुआत से ही परेशान किया। पारी के शुरुआती ओवरों में उन्होंने हैरी डिक्सन को शानदार इनस्विंग यॉर्कर पर आउट कर दिया। डिक्सन उस समय 20 रन पर खेल रहे थे, जब गेंद उनके पैर के अंगूठे पर लगी और सीधा स्टंप्स से टकराई। अंपायर ने तुरंत उंगली उठाई और स्टार्क को पहला विकेट मिल गया। Read More...
Related Cricket News for Mitchell starc yorker - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47