Ms dhoni ipl: Cricket News & Match Updates
धोनी का पागल फैन, बेटियों की स्कूल फीस रोककर थाला को देखने के लिए खरीद डालें 64000 के टिकट्स
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया है लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज अभी भी खत्म नहीं हो रहा है। इस चीज का अंदाजा हम आईपीएल में लगातार देख रहे है। एक क्रेजी फैन ने बेटियों के साथ आईपीएल 2024 में धोनी को देखने के लिए 64000 के टिकट खरीदे। इसके लिए उन्होंने अपनी बेटियों की स्कूल फीस में रोक दी। इस चीज का खुलासा उन्होंने चेपॉक स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ सीएसके की जीत के बाद बताया। इस फैन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैन ने इतने महंगे टिकट्स खरीदने को लेकर बताया कि, "मुझे टिकट नहीं मिले, इसलिए मैंने उन्हें ब्लैक में खरीदा। यह कुल 64,000 रुपये थे। (बेटियों की फीस) मैंने अभी तक स्कूल की फीस नहीं भरी है। लेकिन हम एमएस धोनी को सिर्फ एक बार देखना चाहते थे।" वहीं उस फैन की बेटी ने कहा कि, "मेरे पिता ने इन टिकटों को पाने के लिए बहुत मेहनत की है। जब धोनी खेलने आये तो हम बहुत खुश थे।" जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों के इस पर तरह-तरह रिएक्शन आ रहे है। Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni ipl - Tesst
'माही मार रहा है', IPL 2023 की तैयारियों में जुटे MS DHONI; देखें VIDEO
VIDEO: एम एस धोनी ने शुरू की IPL 2023 की तैयारी, नेट गेंदबाजों का किया सामना
16 भुजाओं वाली माता का आर्शीवाद लेने देवड़ी मंदिर पहुंचे कैप्टन कूल, देखें VIDEO
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47