Ms dhoni return
क्या चेन्नई में SRH के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी? पूर्व साथी खिलाड़ी ने दिया बड़ा संकेत
आईपीएल 2026 में अब तक महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर ना देखकर CSK फैंस काफी निराश हैं। पूरे सीजन माही की वापसी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहीं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इंतजार खत्म होने वाला है। टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संकेत दिए हैं कि धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं।
दरअसल, धोनी प्री-सीजन ट्रेनिंग के दौरान पिंडली की चोट का शिकार हो गए थे। इसी वजह से वो इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले भी उम्मीद थी कि धोनी टीम से जुड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो चेन्नई में ही रुके रहे। इस बीच CSK को लखनऊ के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
Related Cricket News on Ms dhoni return
-
IPL 2026: कब होगी CSK की टीम में धोनी की वापसी? सामने आ गई तारीख
इंडियन प्री्मियर लीग (IPL) 2026 में लगातार हार का सामना कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले कुछ ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47