Mukul choudhary helicopter shot: Cricket News & Match Updates
क्या आपने तो मिस नहीं कर दिए Mukul Choudhary के हेलीकॉप्टर शॉट? फैंस को दिलाई MS Dhoni की याद; देखें VIDEO
Mukul Choudhary Helicopter Shot Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के 21 साल के बल्लेबाज़ मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने बीते गुरुवार, 09 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपनी बैटिंग से धमाल ही मचा दिया और KKR के सामने महज़ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर LSG को रोमांचक जीत दिलाई। गौरतलब है कि उन्होंने अपनी इनिंग के दौरान सात छक्के मारे जिसमें से कई तो हेलीकॉप्टर थे। उनके हेलीकॉप्टर शॉट्स ने फैंस का दिल जीत लिया है और उन्हें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। वैसे तो मुकुल ने केकेआर के सामने कई हेलीकॉप्टर शॉट्स मारे, लेकिन उनका सबसे बेस्ट हेलीकॉप्टर शॉट लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिला। केकेआर के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ वैभव अरोड़ा डालने आए थे जिसकी पांचवीं बॉल उन्होंने बल्लेबाज़ से काफी दूर ऑफ साइड में डिलीवर की। Read More...
Related Cricket News for Mukul choudhary helicopter shot - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47