Namibia t20 tri series 2026: Cricket News & Match Updates
Namibia T20 Tri-Series 2026: नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को पहले टी20 में दी 18 रन से हार
Namibia T20 Tri-Series 2026: नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। मेजबान नामीबिया ने 18 रन से जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीका को हैरान कर दिया। डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार अर्धशतकीय पारी भी दक्षिण अफ्रीका को नहीं बचा सकी।
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए नामीबिया ने 164 रन का लक्ष्य दिया था। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बना सकी और 18 रन से मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 75 रन की पारी डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ब्रेविस ने 50 गेंदों पर खेली इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। ब्रेविस छठे विकेट के रूप में आउट हुए। उनका विकेट गिरते ही मैच दक्षिण अफ्रीका के हाथ से निकल गया। जब ब्रेविस का विकेट गिरा, उस समय दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 12 गेंदों पर 31 रन की जरूरत थी, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज जरूरी रन नहीं बना सके। Read More...
Related Cricket News for Namibia t20 tri series 2026 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47