Nz vs sa 2nd t20
Wiaan Mulder ने Kyle Jamieson को मारा स्टेडियम पार छक्का, हैमिल्टन की सड़क पर गिरी बॉल; देखें VIDEO
Wiaan Mulder 100M Six: साउथ अफ्रीका के 28 साल के ऑलराउंडर वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) ने बीते मंगलवार, 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के सामने दूसरे टी20 मुकाबले (NZ vs SA 2nd T20) में एक बेहद ही धीमी पारी खेली और 20 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाए। हालांकि इसी बीच उन्होंने कीवी टीम के लंबे कद के गेंदबाज़ काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) को एक स्टेडियम पार छक्का मारा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। यहां काइल जेमीसन ने अपना दूसरा बॉल शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवर किया था जिसे वियान मुल्डर ने पुल करते हुए डीप मिड विकेट की तरफ मारा। ये बॉल वियान मुल्डर के बैट के मिडिल से कनेक्ट हुआ था जिसके बाद तो वो उड़ते हुए मैदान से बाहर ही चला गया और सीधा हैमिल्टन की सड़क पर जाकर गिरा।
Related Cricket News on Nz vs sa 2nd t20
-
NZ vs SA 2nd T20: लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने चटकाए 3-3 विकेट, हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने…
NZ vs SA 2nd T20: न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रनों से धूल चटाकर जीत हासिल की। इसी के साथ अब ये पांच मैचों की ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47