Nz w vs sa w 2nd t20: Cricket News & Match Updates
6,6,6: 20 साल की Kayla Reyneke ने Sophie Devine के उड़ाए तोते, एक के बाद एक जड़े तीन छक्के; देखें VIDEO
Kayla Reyneke Sixes vs Sophie Devine Video: लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 17 मार्च को हैमिल्टन टी20 मुकाबले (NZ-W vs SA-W 2nd T20) में न्यूजीलैंड को 18 रनों से हराकर मात दी और पांच मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी से लेवल कर दिया। गौरतलब है कि इसी बीच मेहमान टीम की 20 साल की खिलाड़ी कायला रेनेके (Kayla Reyneke Sixes) ने कीवी टीम की दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को आड़े हाथ लिया और उनके ओवर में एक के बाद लगातार तीन छक्के मारे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 20वें ओवर में घटी। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर सोफी डिवाइन करने आईं थी जो कि उनके कोटे का भी आखिरी ही ओवर था। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका लिए मैदान पर कैप्टन लौरा वोलवार्ड और 20 साल की ऑलराउंडर कायला रेनेके मौजूद थी, जो कि पहले से ही सोफी को टारगेट करने का मन बना चुकी थी। Read More...
Related Cricket News for Nz w vs sa w 2nd t20 - Tesst
NZ-W vs SA-W 2nd T20: खाका और म्लाबा ने मिलकर चटकाए 7 विकेट, हैमिल्टन में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 18 रनों से हराया
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47