Advertisement
Advertisement
Advertisement

On august

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनीज़ का नाम घोषित, एक भी इंडियन प्लेयर को नहीं मिली जगह
Image Source: Google
Advertisement

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनीज़ का नाम घोषित, एक भी इंडियन प्लेयर को नहीं मिली जगह

By Shubham Yadav September 06, 2024 • 11:37 AM View: 568

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगस्त महीने के लिए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के नामांकन की घोषणा कर दी है। हालांकि, दोनों श्रेणियों में प्लेयर ऑफ द मंथ के नामांकन में कोई भी भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया। ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ के नामांकन में, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, वेस्टइंडीज के जेडन सील्स और श्रीलंका के डुनिथ वेलालेगे को नामांकित किया गया है।

जबकि ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के नामांकन में, श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और आयरलैंड की गैबी लुईस और ओरला प्रेडरगैस्ट को नामांकित किया गया। कुछ ही दिनों में आईसीसी विनर्स के नाम का ऐलान भी करेगा।

Advertisement

Related Cricket News on On august