Advertisement
Pakistan cricket team: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: Kusal Mendis को किस्मत ने दिया धोखा! Salman Ali Agha की गेंद पर अजीबोगरीब तरीके से हुए बोल्ड
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने दुसरी पारी में अच्छी लय दिखाई और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, उनका विकेट पाकस्तान के अनुभवी बल्लेबाज सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की एक ऐसी गेंद पर गिरा, जिसे देखकर वह खुद भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।
यह घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के 70वें ओवर में हुई। पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर फेंकी। मेंडिस इस गेंद पर घुटने के बल बैठकर स्वीप शॉट खेलने के लिए नीचे आए, लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर वापस स्टंप्स की तरफ चली गई। गेंद सीधे लेग स्टंप से टकराई और दोनों गिल्लियां नीचे गिर गईं। Read More...
Kusal Mendis Salman Ali Agha Pakistan Cricket Team Sri Lanka Cricket Team PAK Vs SL 2nd Test Pakistan Vs Sri Lanka Test Series
Related Cricket News for Pakistan cricket team - Tesst
PAK vs SL 2nd Test: श्रीलंका हार की दहलीज पर, पाकिस्तान पर सिर्फ 82 रन की बढ़त और गंवाए 9 विकेट
रावलपिंडी टेस्ट में श्रीलंका की टीम हार के करीब पहुंच गई है। पहली पारी में 98 रन पर सिमटने के बाद दूसरी पारी में उसने 309 रन तो बनाए, लेकिन तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट गंवा दिए और पाकिस्तान से सिर्फ 82 रन आगे है।
By Ankit Rana • 1 day ago
Babar Azam को आखिर हो क्या गया है? इस बार अजीबोगरीब तरीके से हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में बाबर आजम (Babar Azam) एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। लाहिरू कुमारा की शानदार इनस्विंग गेंद पर वह सिर्फ 8 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।
By Ankit Rana • 1 day ago
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान ने पहली पारी में हासिल की 227 रनों की बढ़त, श्रीलंका की हालत खराब
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी के आधार पर 227 रन की बढ़त हासिल करने के बाद पाकिस्तान ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 74 के स्कोर पर 3 विकेट हासिल कर लिए हैं।
By IANS News • 2 days ago
VIDEO: पाकिस्तान के 20 साल के Tayyab Arif बने मैदान पर सुपरमैन, कामिंडु मेंडिस का पकड़ा हैरान करने वाला कैच
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में 20 वर्षीय तैयब आरिफ ने अपनी फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने शॉर्ट कवर पर शानदार डाइव लगाकर कामिंडु मेंडिस का कैच पकड़ा।
By Ankit Rana • 2 days ago
PAK vs SL 2nd Test: श्रीलंका पहली पारी में 98 रन पर हुई ढेर, पाकिस्तान ने पहले दिन ही हासिल की 23 रन की बढ़त
PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शुरुआत की है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार (17 नवंबर) को मुकाबले के पहले दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से श्रीलंका की पहली पारी को महज 98 रन पर समेट दिया।
By Ankit Rana • 3 days ago
Pakistan And Sri Lanka Fined By ICC For Slow Over-Rates In Rawalpindi Test
Pakistan have been fined 25 per cent and Sri Lanka 50 per cent of their respective match fees for maintaining slow over-rates in the opener of their two-match ICC World Test Championship series in Raw
By Saurabh Sharma • 3 days ago
Babar Azam के भी उड़ गए होश! Saud Shakeel ने स्टाइल मारने के चक्कर में 97 रन पर गंवाया विकेट; देखें VIDEO
पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में लगातार दूसरी बार शतक से चूक गए। दूसरी पारी में 97 रन पर बोल्ड होने के बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद बाबर आजम का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया।
By Ankit Rana • 6 days ago
PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम
पाकिस्तान के सऊद शकील ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर 190 रन बनाए, लेकिन वह दोनों बार शतक से चूक गए। इसके साथ उनका नाम महेला जयवर्धने की एक अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज हो गया।
By Ankit Rana • 6 days ago
PAK Vs SL 1st Test: डेब्यूटेंट गेंदबाज Saqib Khan ने झटके 7 विकेट, ड्रॉ की ओर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट
PAK Vs SL 1st Test: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड में जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ की ओर है। अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मैच खेल रहे साकिब खान (130/7) की दमदार गेंदबाजी के बावजूद श्रीलंकाई टीम पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने में कामयाब रही, जिसके बाद पाकिस्तान ने चौथे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं।
By IANS News • 1 week ago
PAK vs SL: Saqib Khan ने डेब्यू पर 7 विकेट लेकर बनाया कमाल रिकॉर्ड, श्रीलंका को अकेले बड़ी बढ़त बनाने से रोका
Pakistan vs Sri Lanka, 1st Test: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान (Saqib Khan) ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया।...
By Saurabh Sharma • 1 week ago
PAK vs SL 1st Test: धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस ने लगाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास, श्रीलंका ने पार किया 400 रन का स्कोर
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस ने शानदार शतक जड़कर श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों के बीच बड़ी साझेदारी की मदद से टीम ने पहली पारी में 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया और पाकिस्तान की बढ़त सिर्फ 30 रन रह गई।
By Ankit Rana • 1 week ago
VIDEO: Pasindu Sooriyabandara ने दिखाए गजब के रिफ्लेक्स, डाइव लगाकर लपका पाकिस्तानी बल्लेबाज का शानदार कैच
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पसिंदु सूरियाबंदारा ने गली में शानदार डाइव लगाकर गाजी घोरी का कैच लपका। इस बेहतरीन फील्डिंग के चलते पाकिस्तानी बल्लेबाज अपने पहले टेस्ट अर्धशतक से महज दो रन दूर रह गए।
By Ankit Rana • 1 week ago
PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान ने 434 रन पर घोषित की पहली पारी, श्रीलंका ने दूसरे दिन गंवाए 3 विकेट
PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार (10 नवंबर) को अपनी पहली पारी 434 रन पर घोषित कर दी।
By Ankit Rana • 1 week ago
VIDEO: Dilshan Madushanka ने कराई Babar Azam से गलती, पाकिस्तान के कप्तान को इस तरह किया चलता
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को 50 रन के स्कोर पर आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया।
By Ankit Rana • 1 week ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement