Pakistan tour of bangladesh: Cricket News & Match Updates
पहला टेस्ट : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads
पाकिस्तान ने मंगलवार को यहां पहले टेस्ट में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया, जिसमें आबिद अली और अब्दुल्ला शफीक के शानदार अर्धशतकों की बदौलत टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिली। हालांकि, बांग्लादेश ने पांचवें दिन के पहले सत्र में आबिद अली (91) और शफीक (73) के रूप में दो बड़े विकेट लिए, इसके बाद बाबर आजम (नाबाद 13) और अजहर अली (नाबाद 24) ने रन बनाकर पाकिस्तान को आसान जीत दिलाई।
इससे पहले, पाकिस्तान ने चौथे दिन के खेल खत्म होने तक 109/0 बनाए थे, इसके बाद टीम को जीत के लिए केवल 93 की जरूरत थी और 10 विकेट हाथ में थे। वहीं, पांचवें दिन की शुरुआत करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने कुछ ओवर खेलने के बाद अच्छी बाउंड्री लगाई।
दिन के 10वें ओवर में मेहदी हसन ने शफीक को आउट कर दिया, इसकी के साथ पाकिस्तान की लंबी होती साझेदारी टूट गई। इस बीच, तैजुल ने आबिद को 91 रनों पर एलबीडब्ल्यू किया, लेकिन मेजबान टीम के लिए देर हो चुकी थी, क्योंकि अब जीत के लिए 51 रनों की ही जरूरत थी।
आबिद को बल्ले से उनके योगदान के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया, उन्होंने मैच में 133 और 91 बनाए। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शफीक ने भी 52 और 73 रनों की शानदार पाली खेली।
इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 12 अंक जुटाए और तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
अब दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर :
बांग्लादेश 330 और 157 ऑलआउट, पाकिस्तान से 286 ऑलआउट और 58.3 ओवर में 203/2 (आबिद अली 91, अब्दुल्ला शफीक 73, अजहर अली 24 नाबाद)। Read More...
Related Cricket News for Pakistan tour of bangladesh - Tesst
Abid Ali Powers Pakistan To 8 Wicket Win Against Bangladesh In 1st Test
Taijul Islam Picks Up 7 Wickets As Bangladesh Limit Pakistan To 286
BAN v PAK 1st Test: Abid Ali & Abdullah Shafique Power Pakistan To 145/0 Against Bangladesh
BAN v PAK 1st Test: Hasan's 5-fer Helps Pakistan Restrict Bangladesh To 330
BAN v PAK 1st Test: Liton & Mushfiqur Carry Bangladesh To 253/4 After Early Hiccups
Mominul Advises His Bangla Teammates To 'Close Ears' Ahead Of Test Against Pakistan
PAK vs BAN: पाकिस्तान ने पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, इमाम-उल-हक को मिला मौका
Pakistan Name 12 Players For The First Bangladesh Test
Shakib-Less Bangladesh Face Tough Test Against Pakistan
Bangladesh Announce Squad For Test Series Against Pakistan, 2 Uncapped Players Added
BAN vs PAK: முதல் டெஸ்டுக்கான வங்கதேச அணி அறிவிப்பு!
Rizwan & Haider Power Pakistan To A 5 Wicket Win Against Bangladesh, Complete Whitewash
Shoaib Malik To Miss 3rd T20I Against Bangladesh To Be With Ill Son
PAK v BAN 2nd T20I: Shaheen Shah Afridi Is Now Joint-Leading Wicket-taker In T20Is
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47