Rahul gandhi
VIDEO: मेलबर्न में भी दिखा राहुल गांधी का जलवा, स्टेडियम में दिखा 'भारत जोड़ो यात्रा' का पोस्टर
राहुल गांधी इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा में कुल 3,570 किलोमीटर की यात्रा की जानी है और अभी भी 2,355 किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी है। ये यात्रा अगले साल कश्मीर में जाकर खत्म होगी। अगर आप ये सोच रहे हैं कि राहुल गांधी की इस यात्रा की चर्चा सिर्फ देशभर में ही की जा रही है तो आप गलत हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा विदेश में भी काफी सुर्खियां बटोर रही है और इसका ताज़ा उदाहरण है टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच हुआ मैच, जहां एक फैन को भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर थामे देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर थामे खड़ा है।
Related Cricket News on Rahul gandhi
-
'राहुल गांधी करेंगे टी-20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम के लिए ओपनिंग', Live शो में हुआ बड़ा ब्लंडर
लाइव टीवी शो पर एक बड़ा ब्लंडर देखने को मिला। पत्रकार ने कहा टी-20 वर्ल्ड कप में राहुल गांधी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। ...
-
T20 WC: राहुल गांधी ने विराट कोहली को लिखा मैसेज, कहा- सबको छोड़ो और टीम का बचाव करो
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत का सफर अच्छा नहीं रहा है और उन्हें लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक तरफ कुछ लोग ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47