Ranji trophy 2026
VIDEO: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा केएल राहुल का दिल, छलांग लगाकर पकड़ा करिश्माई कैच
Yashasvi Jaiswal Catch of KL Rahul: Ranji Trophy Elite 2025-26 के चौथे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने मुंबई को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भी खेल रहे थे लेकिन वो मुंबई के लिए बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अपनी फील्डिंग से मेला लूटने में सफल रहे।
जायसवाल ने इस मैच की दूसरी पारी में दो ऐसे कैच पकड़े जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। सबसे पहले तो उन्होंने 8 फरवरी को स्लिप पर फील्डिंग करते हुए कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा और उसके बाद 9 फरवरी यानि अगले दिन केएल राहुल को आउट करने के लिए एक गज़ब का कैच पकड़ा।
Related Cricket News on Ranji trophy 2026
-
आखिर कौन है ये आयुष डोसेजा? दिल्ली को मिल चुकी है नई रन-मशीन
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आयुष दोसेजा ने रणजी ट्रॉफी में कोहराम मचाकर अचानक से लाइमलाइट लूट ली है। रविवार को MCA के BKC मैदान पर मुंबई के खिलाफ अपना ...
-
सिद्धेश लाड ने रचा इतिहास, 5 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के संग एलीट लिस्ट में हुए शामिल
मुंबई के स्टार बल्लेबाज़ सिद्धेश लाड अपनी बल्लेबाजी से लगातार हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। अब शुक्रवार (30 जनवरी) को उन्होंने एक और शतक लगाकर एक खास ...
-
क्या करके मानोगे सरफराज खान? रणजी ट्रॉफी में भी ठोक दिए 142* रन
रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ‘डी’ के मुकाबले में मुंबई ने पहले दिन जबरदस्त वापसी करते हुए हैदराबाद के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47