Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ खेला ड्रॉ, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा !
ा
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)| यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और गुजरात के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। गुजरात को मैच के आखिरी दिन शुक्रवार को जीत के लिए 292 रन बनाने थे। गुजरात ने दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 128 रनों के साथ किया।
दिल्ली ने दिन की शुरुआत अपनी दूसरी पारी के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 228 रनों के साथ की थी। जोंटी सिद्धू (52) अपना अर्धशतक पूरा कर आउट हो गए। हिम्मत सिंह हालांकि अंत तक टिके रहे। उन्होंने अपनी नाबाद 70 रनों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।
कुंवर बिधूड़ी ने 27, सिद्धांत शर्मा ने दो रनों का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने सिमरनजीत सिंह को बोल्ड कर दिल्ली को आठवां झटका दिया और इसी के साथ दिल्ली ने 333 के कुल स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी।
गुजरात की कोशिश ड्रॉ कराने की थी जिसमें वो सफल रही। उसके सलामी बल्लेबाज प्रियंक पांचाल हालांकि खाता भी नहीं खोल पाए। दूसरे सलामी बल्लेबाज समिति गोहेल 26 रन बनाकर आउट हुए। भार्गव मेरई ने नाबाद 42 और मनप्रीत जुनेजा ने नाबाद 51 रन बनाए। जुनेजा ने 65 गेंदों की पारी में आठ चौके मारे जबकि मेरई ने 80 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए।
जुनेजा ने पहली पारी में शतक जमाया था। उन्होंने 124 रन बना गुजरात को 335 रनों का स्कोर दिया था जिसके दम पर वह दिल्ली द्वारा पहली पारी में बनाए गए 293 रनों के स्कोर को पीछे करते हुए 42 रनों की बढ़त लेने में सफल रही थी।
गुजरात ग्रुप-ए में 29 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और उसका क्वार्टर फाइनल खेलना पक्का है। Read More...
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
रणजी ट्रॉफी : विदर्भ के मजबूत स्कोर के सामने केरल ने की सधी हुई शुरुआत !
रणजी ट्रॉफी : मनप्रीत जुनेजा और ध्रुव रावल ने अर्धशतकीय पारी खेल दिल्ली के खिलाफ गुजरात की पारी को संभाला
रणजी ट्रॉफी : खराब शुरुआत के बाद संभली दिल्ली, कुंवर बिधूड़ी की शानदार बल्लेबाजी
रणजी ट्रॉफी : मोरे की घातक गेंदबाजी, कर्नाटक की जीत, रेलवे को मिली जीत
रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने विदर्भ को 4 विकेट से हराया, पार्थिव पटेल ने खेली 41 रनों की पारी
फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट लेकर इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड !
रणजी ट्रॉफी : सूर्यकांत प्रधान के 'छक्के' से हरियाणा 90 पर ढेर, जबाव में ओडिशा पांच विकेट पर 141 रन
रणजी ट्रॉफी : सलमान ने केरल को दिया सम्मानजनक स्कोर
रणजी ट्रॉफी : मुलानी, तारे ने संभाली मुंबई की पारी, चेन्नई के खिलाफ मुंबई 6 विकेट पर 284 रन
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेटों से दी मात, धवन और ईशांत शर्मा रहे मैच के हीरो !
कप्तान हर्षल पटेल के बेहतरीन खेल के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा को दी मात
Delhi pulls a draw from jaws of defeat (Ranji RoundUp)
रणजी ट्रॉफी: पंजाब ने राजस्थान को 10 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो !
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में मुंबई ने बड़ौदा को 309 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47