Richa ghosh sixer: Cricket News & Match Updates
VIDEO: ऋचा घोष ने खड़े-खड़े मारा ताकतवर छक्का, वायरल हो रहा है वीडियो
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तो शानदार पारियां खेली ही लेकिन ऋचा घोष ने भी अपनी पावर हिटिंग से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बेशक सिर्फ 20 रन ही बनाए लेकिन इन 20 रनों में उनके द्वारा लगाए गए दो छक्के शानदार थे।
इसमें से एक छ्क्का तो इतना शानदार था कि उसे आप लूप पर देख सकते हैं। ऋचा के बल्ले से ये छक्का भारतीय पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला जब नीदरलैंड की गेंदबाज़ मर्थे वैन डेन गेंदबाजी कर रही थीं और इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने बिल्कुल ऋचा के रडार में दे दी। इस शॉट में ऋचा ने अपनी पूरी ज़ान झोंक दी और खड़े-खड़े एक लंबा छक्का जड़ दिया। उनके इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Richa ghosh sixer - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47