Royal challengers bang
आरसीबी ने क्यों 17.50 करोड़ के कैमरून ग्रीन को टीम में किया शामिल, टीम डायरेक्टर ने बताई वजह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबट (Mo Bobat) ने आईपीएल 2024 रिटेंशन की समय सीमा के दिन मुंबई इंडियंस से ट्रेड मूव के बाद कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को उनके लिए आइडियल फिट बताया है। ग्रीन को आईपीएल 2023 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमआई ने ग्रीन को आरसीबी के साथ ट्रेड करने से पहले कई टीमों से संपर्क किया
डायरेक्टर मो बोबट ने कहा कि, "मिडिल आर्डर की पावर भूमिका में वह हमारे लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। वह एक उच्च कोटि के, स्किल और शक्तिशाली बल्लेबाज हैं। उनके पास गति और स्पिन दोनों के खिलाफ खेल है। उनके पास सभी प्रारूपों में इंटरनेशनल अनुभव है और मुझे यकीन है कि उन्हें चिन्नास्वामी में बल्लेबाजी करने में मजा आएगा। वह एक शानदार गेंदबाज भी है और वह गति और उछाल के साथ गेंदबाजी करते है, जो निश्चित रूप से ऐसे गुण थे जिनकी हम तलाश कर रहे थे, खासकर हमारे घरेलू परिस्थितियों में। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह कितने शानदार फील्डर हैं। हाल के दिनों में गली में फील्डिंग करते हुए उन्होंने जो कैच लपके हैं उनमें से कुछ वाकई प्रभावशाली हैं।"
Related Cricket News on Royal challengers bang
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47