Sa vs aus test: Cricket News & Match Updates
ऐसे ही OUT हो सकते थे टेम्बा बावुमा, मार्नस लाबुशेन ने हवा में उड़कर पकड़ा सुपरमैन कैच; देखें VIDEO
Marnus Labuschagne Catch: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल (WTC 2025 Final) में अपनी पहली इनिंग के दौरान 84 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 36 रनों की फाइटिंग इनिंग खेली। गौरतलब है कि इसके बाद वो पैट कमिंस (Pat Cummins) की गेंद पर मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के हाथों कैच आउट हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ICC ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि पैट कमिंस के ओवर की दूसरी गेंद पर टेम्बा बावुमा एक ड्राइव शॉट खेलते हुए गलती कर देते हैं। दरअसल, यहां वो बॉल को हवा में खेलते हैं जिसके बाद सर्कल में फील्डिंग करते हुए मार्नस अपनी दाईं और कूद लगाकर सुपरमैन स्टाइल में गेंद लपककर गज़ब का कैच पकड़ लेते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। Read More...
Related Cricket News for Sa vs aus test - Tesst
ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, Aiden Markram ने स्लिप पर पकड़ा है Cameron Green का बवाल कैच; देखें VIDEO
Nathan Lyon रच सकते हैं इतिहास, WTC Final में धमाल मचाकर रविचंद्रन अश्विन के महारिकॉर्ड की कर सकते हैं बराबरी
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47