Shikhar dhawan
टीम में प्रतिस्पर्धा से सभी प्रदर्शन को लेकर सतर्क : धवन
माउंट माउंगानुई, 25 जनवरी - भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को पृथ्वी शॉ तथा शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के आने से मिल रही प्रतिस्पर्धा को सराहा और कहा कि प्रतिस्पर्धा के कारण टीम में हर कोई सतर्क है।
शॉ ने अक्टूबर में भारत में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पदार्पण किया था। गिल को हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ हो रही वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
यह दोनों बल्लेबाज बीते साल न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
धवन ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ी बहुत जल्दी परिपक्व हो रहे हैं और इससे टीम में काफी प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इससे हर कोई सतर्क है।"
उन्होंने कहा, "पृथ्वी शॉ जिस तरह से टेस्ट टीम में आए और पहले मैच में शतक जमाया, इससे पता चलता है कि हमारी बेंच स्ट्रैंथ काफी मजबूत है। इसलिए हम 15 (खिलाड़ियों की टीम) में भी बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा है।"
अपनी फॉर्म पर धवन ने कहा कि वह पिछले मैच में 5,000 रन पूरा करने से खुश हैं। नेपियर में खेले गए पहले मैच में धवन ने 75 रनों की पारी खेली थी।
सलामी बल्लेबाज ने कहा, "यह उपलब्धि हासिल करने का मतलब है कि मैं अच्छा खेल रहा हूं।"
आस्ट्रेलिया में धवन अच्छी शुरुआत तो कर पा रहे थे लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। उनसे जब वनडे को लेकर आस्ट्रेलिया में तकनीक में बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की स्थितियां लगभग एक जैसी हैं। मुझे लगता है कि मैं अब अनुभवी खिलाड़ी हो चुका हूं। मैं यहां कुछ साल पहले आया था। इसलिए आप को पता है कि क्या करना है क्या नहीं। मुझे पता है कि मेरी तकनीक सभी विकेटों के हिसाब से अच्छी है।"
उन्होंने कहा, "मैंने विशेष तौर पर न्यूजीलैंड के लिए अपने फुटवर्क या तकनीक पर काम नहीं किया है। अगर किया भी होता तो मैं बताता नहीं। एक बार जब आप अनुभवी हो जाते हो तो आपका दिमाग शांत रहता है।"
भारत ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से मात दी थी।
Related Cricket News on Shikhar dhawan
-
Competition in team is keeping everyone on their toes: Shikhar Dhawan
Mount Maunganui (New Zealand), Jan 25 (CRICKETNMORE): Opener Shikhar Dhawan on Friday hailed the competition in the Indian team with upcoming openers Prithvi Shaw and Shubman Gill rising up the ...
-
शिखर धवन ने वनडे में पूरे किए 5000 रन, फैन्स का रहा ऐसा दिल जीतने वाला रिएक्शन
23 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को जारी पहले वनडे मैच में जहां भारतीय खिलाड़ियों ने मेजबान टीम पर दबदबा बना रखा है, वहीं वे नई उपलब्धियां भी हासिल कर रहे ...
-
शिखर धवन ने वनडे में पूरे किए 5000 रन और तेंदुलकर, विराट कोहली के इस महान लिस्ट में…
23 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरा कर लिए हैं। शिखर धवन ने 118 वनडे पारियों के ...
-
भारत के 'गब्बर' शिखर धवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे में महान ब्रायन लारा की करी बराबरी
23 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरा कर लिए हैं। शिखर धवन ने 118 वनडे पारियों के ...
-
रॉस टेलर का एलान,विराट कोहली नहीं टीम इंडिया के इन 2 खिलाड़ियों से है न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा…
21 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 2-1 की एतेहासिल जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज ...
-
हार्दिक पांड्या के टीम में नहीं होने से शिखर धवन ने कही चौंकाने वाली बात, टीम का संतुलन…
17 जनवरी। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने माना है कि प्रतिबंधित हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के न होने से टीम का संतुलन बिगड़ा है। धवन ने गुरुवार ...
-
धवन और रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सचिन- गांगुली के बाद ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय ओपनर…
15 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत औसत रही और शिखर धवन ...
-
सिडनी वनडे में धवन 0 पर हुए आउट, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली दफा उनके साथ हुआ ऐसा अनचाहा…
12 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 289 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही है और भारत के दिग्गज ओपनर शिखर धवन बिना कोई रन बनाए ...
-
WATCH सिडनी में फील्डिंग करते वक्त शिखर धवन ने फिर से भांगड़ा कर जीता फैन्स का दिल, देखिए
12 जनवरी। सिडनी में पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेलकर ...
-
मेलबर्न में टीम इंडिया के होटल में देखे गए शिखर धवन, बीसीसीआई ले सकती है वापसी को लेकर…
21 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर को खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय टीम मेलबर्न पहुंच गई है। भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट में अपनी ...
-
Happy Birthday: टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, देखें
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन आज अपना 33वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पिछले कई सालों में टीम इंडिया को मिली कामयाबी में धवन ने ...
-
IPL 2019: Delhi Daredevils trade Shikhar Dhawan from Sunrisers Hyderabad
New Delhi, Nov 5 (CRICKETNMORE): Delhi Daredevils have traded in left-handed opener Shikhar Dhawan from Sunrisers Hyderabad for the upcoming Indian Premier League season, it was announced on Monday. The ...
-
आईपीएल में अब इस टीम के लिए खेलेंगे शिखर धवन, 11 साल बाद हुई वापसी
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पदार्पण के 11 साल बाद एक बार फिर दिल्ली डेयरडेविल्स में खेलते दिखेंगे। वेबसाइट ...
-
Shikhar Dhawan shines, others faulter as India post 285/7 vs Hong Kong
Dubai, Sep 18 (CRICKETNMORE): Opener Shikhar Dhawan (127) smashed a brilliant century to set a perfect platform but some poor batting from the middle-order saw India posting 285/7 runs against ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47