Team pakistan
रावलपिंडी टेस्ट ड्रा: आबिद अली और बाबर आजम ने जमाया शतक
रावलपिंडी टेस्ट : आबिद का पदार्पण शतक, मैच ड्रॉ
रावलपिंडी, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)| पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच पांचवें दिन रविवार को ड्रॉ समाप्त हो गया। मैच में अधिकतर समय तक बारिश ही होती रही, जिससे कि आखिरकार मैच ड्रॉ पर जाकर समाप्त हुआ। मैच के चौथे दिन बारिश के कारण एक भी गेंदें नहीं फेंकी जा सकी थी जबकि तीसरे दिन केवल 5.2 ओवरों का ही खेल संभव हो सका था। वहीं, दूसरे दिन सिर्फ 18.2 ओवरों का खेल हो सका था।
पांचवें दिन धनंजय डी सिल्वा ने 87 और कुशल परेरा छह रन से आगे खेलना शुरू किया और डी सिल्वा ने अपना शतक पूरा किया। श्रीलंका ने छह विकेट पर 308 रन का स्कोर बनाया।
पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 252 रन का स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे आबिद अली और बाबर आजम ने शतक लगाए।
आबिद ने 201 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। वह विश्व क्रिकेट के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे पदार्पण में शतक लगाया है। आबिद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल मार्च में अपने पदार्पण वनडे में 112 रन की शतकीय पारी खेली थी।
बाबर ने 128 गेंदों पर 102 रन की नाबाद शतकीय पारी में 14 चौके जड़े। घर में बाबर का यह पहला शतक है। उनके अलावा कप्तान अजहर अली ने 36 रनों का योगदान दिया।
Related Cricket News on Team pakistan
-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खुद ही अपना मजाक न उड़ाए : राशिद लतीफ
लाहौर, 8 दिसम्बर| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने उम्र में फजीर्वाड़े को लेकर पाकिस्तान क्रिके बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की है। लतीफ ने अपने एक ट्वीट में पीसीबी ...
-
Probably yawning: Akram slams Pakistan's fielding efforts
Adelaide, Nov 30 .Pakistan fast bowling legend Wasim Akram blasted the team's efforts on the field during Day 2 of their second Test against Australia at the Adelaide Oval on ...
-
ब्रिस्बेन टेस्ट : वार्नर, लाबुशाने के शतक से आस्ट्रेलिया ने बनाए 580 रन
ब्रिस्बेन, 23 नवंबर (| मार्नस लाबुसचांगे (185) और डेविड वार्नर (154) के शानदार शतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने गाबा मैदान पर पाकिस्तान के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के ...
-
10 साल बाद पाकिस्तान के खेला जाएगा टेस्ट मैच, देखें सीरीज का पूरा शेड्यूल
लाहौर, 14 नवंबर| पाकिस्तान में दस साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका की क्रिकेट टीम वर्ल्ड ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला, जानिए प्लेइंग XI की…
5 नवंबर। कैनबरा में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है । पहला टी-20 मैच बारिश की वजह ...
-
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने T20I में चटकाया हैट्रिक, ऐसा करने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने
6 अक्टूबर। मैन ऑफ द मैच दानुष्का गुणातिल्का (57) के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दुनिया की आठवें नंबर की टीम श्रीलंका ने दुनिया की नंबर वन ...
-
Pakistan recall Shehzad, Akmal for Sri Lanka T20Is
Lahore, Oct 2. Pakistan have recalled Ahmed Shehzad, Umar Akmal and Faheem Ashraf for the upcoming three-match T20I series against Sri Lanka beginning Saturday. Ahmed last featured in a T20I in ...
-
श्रीलंकाई शीर्ष खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर आने से मना किया, जावेद मियांदाद का आया ऐसा दो टूक…
16 सितंबर। श्रीलंका क्रिकेट टीम के शीर्ष खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर आने से मना कर दिया, जिस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने कहा है कि ...
-
Sri Lanka to rethink Pak tour after terror threat alert
Colombo, Sep 12: Hours after naming second string squads for their proposed tour of Pakistan, Sri Lanka Cricket said in a statement that they need to "reassess" their plan after recieving ...
-
आखिरकार यह बड़ा दिग्गज बना पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया कोच !
4 सितंबर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मिस्बाह उल हक को नया कोच नियुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान टीम के खराब परफॉर्मेंस के बाद मिकी ...
-
पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने एजाज
कराची, 26 अगस्त | पूर्व टेस्ट बल्लेबाज एजाज अहमद को पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को एक ...
-
फिक्सिंग मामले में फंसे पाकिस्तानी बल्लेबाज शर्जील खान फिर से खेल पाएंगे या नहीं, जानिए पूरी डिटेल्स!
20 अगस्त। स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे पाकिस्तानी बल्लेबाज शर्जील खान अपनी सजा पूरी होने के बाद फिर से क्रिकेट में लौटने के लिए तैयार हैं। वेबसाइट क्रिकइंफो की रिपोर्ट के ...
-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोच मिकी आर्थर को लेकर लिया यह बड़ा फैसला
7 अगस्त। विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर और उनके सपोर्ट स्टाफ के करार को न ...
-
Aamir Sohail slams PCB's plan of end department cricket teams
Lahore, Aug 4. Former Pakistan captain Aamir Sohail has slammed the Pakistan Cricket Board (PCB) for its idea of abolishing department cricket teams and confining the domestic first-class structure t ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47