Twin centuries: Cricket News & Match Updates
Dhruv Jurel ने रचा इतिहास, India A के लिए खेलते हुए ये कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़
बेंगलुरु में इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया ए के विकेटकीपर-बैटर ध्रुव जुरेल ने दोनों पारियों में शतक लगाकर बड़ा इतिहास रच दिया। वे नमन ओझा के बाद ऐसे दूसरे भारतीय बने, जिन्होंने एक ही अनऑफिशियल टेस्ट में दो शतक जड़े। उनकी यह पारी न सिर्फ टीम को मजबूत लीड दिलाने में अहम रही, बल्कि सीनियर टेस्ट टीम में जगह को लेकर भी बड़ी दावेदारी पेश कर गई।
बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर इंडिया ए के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने शनिवार, 8 नवंबर को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ जबरदस्त पारी खेलते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक ठोके और इस तरह नमन ओझा के दुर्लभ कारनामे की बराबरी की। इससे पहले ओझा ने जुलाई 2014 में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 219* और 101* रन बनाए थे। Read More...
Related Cricket News for Twin centuries - Tesst
Rishabh Pant के पास 61 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, अगले टेस्ट में रच सकते हैं यह इतिहास
लीड्स टेस्ट के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, पंत को फायदा तो जडेजा को झटका; जानिए पुरा हाल
दो पारियों में दो शतक.. इंग्लैंड में Rishabh Pant ने कर दिया कुछ ऐसा, जो आज तक कोई भारतीय विकेटकीपर नहीं कर पाया
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47