Virat kohli: Cricket News & Match Updates
टेस्ट में विराट कोहली का बुरा फॉर्म, 19 पारी, 0 शतक, हैरान करने वाले आंकड़े आए सामने !
21 फरवरी। भारतीय कप्तान विराट कोहली का न्यूजीलैंड दौरे पर खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है। रन मशीन के नाम से चर्चित कप्तान कोहली न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन शुक्रवार को भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सात गेंदों का सामना करने के बाद केवल दो रन बनाकर चलते बने।
भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (11) के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे कोहली जैमीनसन की गेंद पर स्लिप में मुस्तैद खड़े और अपना 100वां टेस्ट मैच खेले रहे रॉस टेलर के हाथों लपके गए।
31 साल के कोहली का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा। कोहली के खराब फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने तीनों प्रारुपों की पिछली 19 पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है। कोहली ने अपना पिछला शतक पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच में लगाया था, जब उन्होंने 136 रन की शतकीय पारी खेली थी।
रन मशीन कप्तान कोहली का हाल के समय में सीमित ओवरों में भी खराब फॉर्म जारी है। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर सात पारियों में केवल 180 रन ही बनाए थे, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल था।
यह पहली बार नहीं है जब कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इससे पहले फरवरी 2014 से लेकर अक्टूबर 2014 तक भी वे तीनों प्रारुपों की 25 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। इसमें इंग्लैंड का वह दौरा भी शामिल हैं, जहां वह पांच टेस्ट मैचों में केवल 134 रन ही बना पाए थे।
इससे पहले कोहली का खराब फॉर्म फरवरी 2011 से लेकर सितंबर 2011 तक के बीच देखने को मिला था, जब उन्होंने लगातार 24 पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ा था।
कोहली ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 70 शतक जड़े हैं। उन्होंने 84 टेस्ट मैचों में 27 और 248 वनडे मैचों में 43 शतक लगाए हैं। Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
19 innings, 0 ton: Virat Kohli's horrid run refuses to end
VIDEO विराट कोहली फिर से अपनी ही गलती का हुए शिकार, स्लिप में थमा बैठे कैच, सिर झुकाकर लौटे पवेलियन !
'Ke Ghungroo Toot Gaye': Shreyas Iyer mocks Virat Kohli on Instagram
कोहली-पुजारा हुए फ्लॉप, कीवी गेंदबाजों ने भारत को बैकफुट पर धकेला, रद्द हुआ तीसरे सत्र का खेल
विराट कोहली का बयान, न्यूजीलैंड टीम के साथ टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर रहना मंजूर है !
टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया पहुंची न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग, कीवी टीम की करी जमकर तारीफ !
विराट कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को बताया ICC का सबसे बड़ा टूर्नामेंट,बोले हम जीतना चाहते हैं
विराट कोहली ने बताया, न्यूजीलैंड में टेस्ट खेलना इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले कैसे है आसान
World Test Championship biggest of all ICC events: Virat Kohli
कोहली का विराट बयान, अगले 3 साल के बाद ले लेंगे ऐसा बड़ा फैसला !
My mindset is on the bigger picture: Virat Kohli
We're ready for Test challenge against 'intense' NZ, says Virat Kohli
क्रिकेट के मैदान के बाद अब विराट कोहली ने यहां पर बनाया रिकॉर्ड, निकले सबसे आगे
तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा, कोहली जैसे बल्लेबाज को ही आउट करने के लिए गेंदबाजी करता हूं।
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47