Virat kohli: Cricket News & Match Updates
ICC Test rankings: साल 2019 में विराट कोहली ने किया कमाल, नंबर वन बनकर साल का किया अंत !
30 दिसंबर।| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2019 का अंत टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर रहते हुए किया है। वह 928 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं। आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 911 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन हैं, जिनके 822 अंक हैं। शीर्ष-10 में कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे हैं जो क्रमश: पांचवें और सातवें नंबर पर कायम हैं।
आस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशाने ने साल का अंत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ किया है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज चौथे स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
गेंदबाजों की बात करें तो आस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस साल के अंत में रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। वह इस साल 321 दिन इस नंबर पर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा 44 दिन तक नंबर-1 स्थान पर रहे।
दक्षिण अफ्रीका के वार्नोन फिलेंडर तीन स्थान आगे बढ़ते हुए पांचवें नंबर पर आ गए हैं जबकि इंग्लैंड के स्टुअट ब्रॉड दो स्थान आगे बढ़ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके हमवतन जोफ्रा आर्चर तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 40वें स्थान पर जबकि सैम कुरान पांच स्थान चढ़कर 45वें नंबर पर आ गए हैं।
भारत के तीन गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-10 में हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपना छठा स्थान कायम रखा है जबकि रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी नौवें तथा 10वें स्थान पर हैं।
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की बात की जाए तो आस्ट्रेलिया ने 40 अंक लेकर अपना दूसरा स्थान मजबूत कर लिया है। उसके 256 अंक हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर वह अपने अंक 296 तक पहुंचा सकती है।
दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट चैम्पियनशिप में अपनी पहली जीत हासिल कर 30 अंक जुटाए हैं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के 60 और 56 अंक हैं। भारत इस सूची में 360 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है।
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
Virat Kohli congratulates Amitabh Bachchan on receiving Dadasaheb Phalke Award
Virat Kohli lone Indian in Ponting's Test team of decade
India vs Sri Lanka: विराट कोहली वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 1 रन दूर, छोड़ेंगे रोहित शर्मा को पीछे
स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न कोहली - अनुष्का शर्मा के साथ वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मना रहे हैं
विज्डन ने दशक की टी-20 टीम की घोषणा, कोहली नहीं बल्कि इसे बनाया कप्तान !
Virat Kohli, Jasprit Bumrah find place in Wisden's T20I team of the decade
रनमशीन विराट कोहली साल 2020 में बनाएंगे ये 4 महारिकॉर्ड
New Year सेलिब्रेट करने स्विट्जरलैंड पहुंचे विराट कोहली और वाइफ अनुष्का शर्मा
ये हैं इस दशक में सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाले दुनिया के टॉप-5 कप्तान
साल 2019 के अंत में वीवीएस लक्ष्मण ने किया खुलासा, कोहली एंड कंपनी ने मेरे इस सपने को पूरा कर दिया !
ये हैं 2019 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन मारने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज
इस दशक में ODI में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले दुनिया के टॉप-5 खिलाड़ी,कोहली इस नंबर पर
Virat Kohli named in Wisden cricketers of the decade list
ECB ready to discuss BCCI's 4-nation plan, Cricket Australia yet to comment
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47