Virat kohli: Cricket News & Match Updates
विराट कोहली ने विरोधी कप्तान विलियसम के कप्तानी को किया सपोर्ट, कही ऐसी बात !
23 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि कप्तान होने के नाते उनका फोकस टीम को आगे ले जाने पर रहता है और इस दौरान वह परिणाम के बारे मे अधिक नहीं सोचते क्योंकि किसी भी व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता का आंकलन हमेशा परिणाम के आधार पर नहीं होता। भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वह पांच मैचों की टी-20 सीरीज के साथ अपना लम्बा दौरा शुरू कर रही है। टी-20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से ईडन पार्क मैदान पर होने वाले मुकाबले से होगी।
मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "मैंने हमेशा से एक काम पर फोकस किया है कि मैं टीम के लिए क्या-क्या कर सकता हूं। मेरे लिए परिणाम अहम नहीं है। मैं टीम को आगे ले जाना चाहता हूं क्योंकि मेरा मानना है कि परिणाम कभी भी किसी की नेतृत्व क्षमता के आंकलन का एकमात्र आधार नहीं हो सकता।"
कोहली की इस बात को लेकर आलोचना होती रही है कि कप्तान बनने के बाद से वह भारत के लिए एक भी आईसीसी इवेंट नहीं जीत सके हैं। इसी के जवाब में कोहली ने यह बात कही।
31 साल के कोहली मानते हैं कि जब भी कोई टीम किसी टीम को हराती है तो हारने वाली टीम को एक साथ हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और भविष्य के लिए अपने खेल में सुधार का प्रयास करना चाहिए।
कोहली ने कहा, "अगर कोई टीम आपको हरा देती हो तो एक साथ मिलकर हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और सुधार की कोशिश करनी चाहिए। इसे सिर्फ और सिर्फ नेतृत्व की नाकामी नहीं माना जाना चाहिए।"
कोहली की कप्तानी में इस साल भारत को टी-20 विश्व कप में खेलना है। बीते साल आयोजित आईसीसी 50 ओवर विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों ही हार मिली थी।
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
विराट कोहली न्यूजीलैंड में पहली बार खेलेंगे T20I, तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
New Zealand guys are so nice, can't think of revenge: Virat Kohli
Leadership can't always be determined by results: Virat Kohli
Virat Kohli posts pic with team mates in 'beautiful Auckland'
स्टीव स्मिथ ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ,बोले उन्हें सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए देखता हूं
विराट कोहली-एमएस धोनी का धमाल,इंटरनेट पर सबसे अधिक बार सर्च किए गए क्रिकेटर बने
विराट कोहली VS स्टीव स्मिथ, कौन है दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज, माइकल वॉन ने दिया ये जवाब
Virat best all format batsman, feels Michael Vaughan
Virat Kohli, MS Dhoni top chart for most searched cricketers globally
Kohli, Rohit & Bumrah continue to dominate ICC ODI rankings
वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा का वर्चस्व कायम, दोनों बल्लेबाज टॉप 2 में शामिल !
विराट कोहली ने दिए संकेत,ऋषभ पंत के लिए हुए टीम इंडिया के दरवाजे बंद,ये होगा नया विकेटकीपर
विराट कोहली ने वनडे में जड़ा अनोखा शतक,ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बने
रोहित शर्मा के बेजोड़ 'रनिंग बिटवीन द विकेट' को देखकर विराट कोहली ताली बजाए बिना ना रह सके !
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47