Virat kohli: Cricket News & Match Updates
कोहली ने टीम की 'खराब फील्डिंग' को बताया हार की वजह
मोहाली, 10 मार्च - भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को आस्ट्रेलिया के हाथों चार विकेट से मिली हार की वजह टीम की खराब फील्डिंग को बताया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मैदान पर ढीले थे और उन्हें मौकों का फायदा उठाना चाहिए था।
आस्ट्रेलिया ने पीटर हैंड्सकोंब (117) और उस्मान ख्वाजा (91) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 192 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद एश्टन टर्नर (नाबाद 84) की तूफानी पारी के दम पर चौथे वनडे मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया।
कोहली ने मैच के बाद कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम मैदान में सुस्त थे। हमें जो भी मौके मिले थे उन मौकों का फायदा उठाना चाहिए था। हम उन मौकों को अपने पक्ष में भुनाने में विफल रहे और मैच हमारे हाथ से निकल गया। पूरे खेल के दौरान विकेट अच्छी थी, लेकिन अंत में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो गया।"
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 358 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसे आस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने कई मौकों पर कैच छोड़े और रन आउट मिस किए।
आस्ट्रेलिया को अंतिम पांच ओवरों में 62 रन बनाने थे। लेकिन अपना दूसरा वनडे खेल रहे टर्नर ने 43 गेंदों पर पांच चौके तथा छह छक्कों की मदद से 84 रन की नाबाद तूफानी पारी खेलकर आस्ट्रेलिया को चार विकेट से जीत दिला दी।
कोहली ने टर्नर की इस पारी को मैच का टर्निग प्वाइंट बताया। उन्होंने कहा, "टर्नर की पारी मैच में निर्णायक साबित हुई। उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला, इसलिए वे जीत के हकदार थे। हैंड्सकोंब ने शानदार पारी खेली और ख्वाजा ने उनका अच्छा साथ दिया।"
इस जीत के बाद आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में अब 2-2 से बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच बुधवार को दिल्ली में खेला जाएगा।
भारतीय कप्तान ने कहा, "अगला मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। इन पिछले दो मैचों ने हमारी आंखें खोल दी है। अब हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और आने वाले मैच में जीत की जुनून के साथ उतरना होगा।" Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
Ashton Turner's knock was game-changer, says Virat Kohli
Virat Kohli and his team are all ready for the World Cup 2019
इंग्लैंड जाने से पहले खिलाड़ियों को फॉर्म में लौटना होगा : कोहली
विराट कोहली ने जमाया 41वां शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने
Virat Kohli completes four thousand runs in ODIs as skipper
MS Dhoni, Virat Kohli plan special 'cap' tribute for armed forces
धोनी के फॉर्म हाउस में डिनर करने के बाद कोहली हुए गदगद, इस अंदाज में धोनी को कहा शुक्रिया
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में बने 5 महारिकॉर्ड, कोहली ने किया कमाल
बुमराह चैम्पियन है, उन्हें टीम में पाकर खुश हूं : कोहली
Defending low totals will be crucial at World Cup: Kohli
2nd ODI: Virat Kohli hits ton, India score 250 vs Australia
विराट कोहली 40वां शतक लगाकर की सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
विराट कोहली की 116 रन की पारी, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 251 रनों की दरकार
विराट कोहली का धमाकेदार रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर से भी तेज जमाया 40वां शतक
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47