Wasim akram india: Cricket News & Match Updates
'पाकिस्तान भी टेस्ट में इंडिया को हरा सकता है', लाइव मैच में अकरम और वॉन ने कसा टीम इंडिया पर तंज
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत की ऐतिहासिक हार के बाद आलोचक टीम इंडिया को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं, बाकी देशों को भी लगता है कि वो भी अब भारत को भारत में हरा सकते हैं। इसी कड़ी में दिग्गज पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ स्पिनिंग पिचों पर टेस्ट मैच खेलता है तो वो भी भारत को हरा सकता है।
भारत और पाकिस्तान के लिए अक्टूबर का महीना काफी अलग रहा, जिसमें रोहित शर्मा की टीम को घरेलू सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर लगातार चली आ रही हार के सिलसिले को तोड़ने का काम किया। अकरम सोमवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे में कमेंट्री के दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइकल वॉन से बातचीत कर रहे थे। Read More...
Related Cricket News for Wasim akram india - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47