Zimbabwe record match
ज़िम्बाब्वे के क्लब ने 50 ओवर में बना दिए 822 रन, 794 रनों से मैच जीतकर उड़ाए फैंस के होश
क्रिकेट में बड़े-बड़े स्कोर तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन ज़िम्बाब्वे में खेले गए एक घरेलू वनडे मैच में एक ऐसा स्कोर बन गया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। इस आंकड़े ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जिम्बाब्वे के स्पोर्ट्स क्लब में से एक स्कॉर्पियन्स क्रिकेट क्लब ने ऐसा तूफानी खेल दिखाया कि सिर्फ 50 ओवर में 822 रन ठोक दिए। जी हां, ये कोई वीडियो गेम का स्कोर नहीं, बल्कि असली क्रिकेट मैच का स्कोरकार्ड है।
मैच में स्कॉर्पियंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और फिर बल्लेबाजों ने मैदान पर रन बरसाने शुरू कर दिए। ओपनर विन्जेड मुटेंडे ने शुरुआत से ही गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने सिर्फ 75 गेंदों में 203 रन बना डाले। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 23 चौके और 13 छक्के लगाए। लेकिन असली धमाका दूसरी तरफ से देखने को मिला, जहां ताकुंडा माडेम्बो ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 143 गेंदों में 302 रन ठोक दिए।
Related Cricket News on Zimbabwe record match
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47