10 run penalty: Cricket News & Match Updates
श्रीलंका A के खिलाफ मैच में इंडिया A पर क्यों लगी 10 रन की पेनल्टी? जानिए आखिर क्या हुआ था
ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में सोमवार को भारत ए का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है। रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, पहली पारी खत्म होते-होते भारत की हालत गरीबी में आटा गीला होने जैसी हो गई क्योंकि उन पर 10 रन की पेनल्टी लगा दी गई।
दरअसल, इंडिया ए पर 'प्रोटेक्टेड एरिया' (पिच का सुरक्षित हिस्सा) में दौड़ने के नियमों को कई बार तोड़ने के लिए 10 रन की पेनल्टी लगाई गई जिसका मतलब ये है कि श्रीलंका की टीम अपनी पारी की शुरुआत 10/0 के स्कोर से करेगी। भारतीय पारी के दौरान विपराज निगम ने रन लेते समय दो बार पिच के सुरक्षित हिस्से में कदम रखा, जबकि अनुकूल रॉय को पहले ही आधिकारिक चेतावनी दी जा चुकी थी। Read More...
Related Cricket News for 10 run penalty - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47