144 not out: Cricket News & Match Updates
WATCH: ‘What a Riyan Yaar’ राजस्थान कैंप में छाया रियान पराग का जलवा, 64 बॉल में ठोके नाबाद 144 रन
आईपीएल 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टीमों ने अपनी कमर कस ली है और मैदान पर पसीना बहा रही हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के कैंप में भी कुछ ऐसा ही माहौल है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहे हैं टीम के युवा बल्लेबाज़ रियान पराग। अभ्यास मैच में उनके बल्ले से जो आग निकली है। यह फैंस और टीम दोनों की उम्मीदों को और बढ़ा देगी।
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रियान पराग 64 गेंदों में नाबाद 144 रन ठोकते नजर आ रहे हैं। इस इनिंग में 16 चौके और 10 छक्के शामिल थे। नेट्स में इस तरह की पारी खेलना उनके आत्मविश्वास को दिखाता है। वीडियो का टाइटल भी बड़ा दिलचस्प रखा गया—"144* (64) - What a Riyan Yaar"। यही लाइन उनके साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने भी मजाकिया अंदाज में कही। कप्तान संजू सैमसन ने उन्हें "Well done, Macha!" कहकर बधाई दी। Read More...
Related Cricket News for 144 not out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47