1st t20i
1st T20I: बाबर के अर्धशतक पर भारी पड़ा बालबर्नी का अर्धशतक, IRE ने PAK को 5 विकेट से दी मात
आयरलैंड ने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie) के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन वो बेकार चली गयी। आयरलैंड ने पाकिस्तान को इस हार के साथ चौंका दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन में खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान बाबर आज़म ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सैम अयूब ने 29 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। बाबर और सैम ने दूसरे विकेट के लिए 85 (57) रन की साझेदारी की। इफ्तिखार अहमद 15 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट क्रेग यंग को मिले। एक-एक विकेट मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी लेने में सफल रहे।
Related Cricket News on 1st t20i
-
1st T20I: तस्कीन और सैफुद्दीन ने गेंदबाजी में काटा गदर, बांग्लादेश ने ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से रौंदा
बांग्लादेश ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से रौंद दिया। ...
-
1st T20I: गेंदबाजों के दम पर जीती इंडियंस वूमेंस, बांग्लादेश वूमेंस को 44 रन से दी मात
इंडियंस वूमेंस ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश वूमेंस को 44 रन के अंतर से हरा दिया। ...
-
1st T20I: साइवर-ब्रंट और डेनियल व्याट के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को 38…
इंग्लैंड वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में 38 रन से हरा दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47