350 t20 wickets: Cricket News & Match Updates
Jasprit Bumrah का एक और बड़ा कारनामा, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के खास क्लब में बनाई जगह
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच की दूसरी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने गुरबाज को आउट करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है।
बुमराह ने मैच के पहले ही ओवर में विकेट लेने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत की ओर से महज तीसरे गेंदबाज बने हैं। बुमराह से पहले यह मुकाम युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ही हासिल कर सके हैं। बुमराह लंबे समय बाद भारत की टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। बुमराह ने इस मैच से पहले अपना आखिरी टी20 8 मार्च, 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। भले ही बुमराह इंजरी से वापस लौटे हों, लेकिन उनकी गेंदबाजी में शुरुआत से ही वही धार नजर आई, जिसके वह जाने जाते हैं। Read More...
Related Cricket News for 350 t20 wickets - Tesst
Jasprit Bumrah इतिहास रचने से सिर्फ 1 विकेट दूर, T20 में India के सिर्फ दो ही दिग्गज बना पाए हैं ये महारिकॉर्ड
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47