Ashwin bowling
Advertisement
VIDEO: गायकवाड़ का सुपरमैन कैच – हवा में उड़कर पडिक्कल का खेल किया खत्म
By
Ankit Rana
March 28, 2025 • 22:30 PM View: 605
देवदत्त पडिक्कल ने तेज शुरुआत कर RCB को मोमेंटम दिया, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ के हैरतअंगेज कैच ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। अश्विन की गेंद पर पडिक्कल ने कवर की ओर शॉट खेला, जहां कप्तान गायकवाड़ ने शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया। इससे पहले फिल साल्ट भी तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन धोनी की बिजली जैसी स्टंपिंग ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। कोहली एक छोर पर जूझते दिखे, लेकिन पडिक्कल की तेज पारी ने कुछ राहत दी थी, जिसे गायकवाड़-अश्विन की जोड़ी ने खत्म कर दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर फैंस दंग रह गए। आरसीबी के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल तेजी से रन बना रहे थे और उनकी पारी चेन्नई के लिए खतरा बनती जा रही थी। लेकिन तभी गायकवाड़ ने एक जबरदस्त डाइव लगाकर उनका खेल खत्म कर दिया।
TAGS
Ruturaj Gaikwad Catch Devdutt Padikkal Wicket CSK Vs RCB Ashwin Bowling Stunning Catch Gaikwad Fielding Chepauk Stadium Cricket Highlights
Advertisement
Related Cricket News on Ashwin bowling
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement