Cricket highlights
VIDEO: अमेलिया केर ने किया करिश्मा, ज़बरदस्त डायरेक्ट हिट से किया परेरा को रन आउट
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मुकाबले में बेशक न्यूजीलैंड को श्रीलंका के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच में कप्तान अमेलिया केर ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे पहले तो उन्होंने बल्ले से 45 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया और उसके बाद गेंद से किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए।
इतना ही नहीं, उन्होंने इस मैच में एक ऐसे रनआउट को अंज़ाम दिया जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। ये रनआउट श्रीलंकाई पारी के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला जब हसिनी परेरा ने केर की गेंद को सर्कल में हल्का सा पुश करते हुए दो रन की कॉल दी। हालांकि, केर ने अपनी ही बॉल पर गेंद के पीछे गजब की चुस्ती दिखाते हुए रनिंग की और 30 यार्ड सर्कल से डायरेक्ट हिट लगाकर परेरा की पारी का अंत कर दिया।
Related Cricket News on Cricket highlights
-
VIDEO: रोवमैन पॉवेल बने सुपरमैन, बाउंड्री पर पकड़ा क्लासेन का करिश्माई कैच
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय ...
-
Rohit Sharma ने दिखाई पुरानी चमक, जबरदस्त डाइव लगाकर बचाया चौका और जीत लिया फैन्स का दिल; VIDEO
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग करते हुए उन्होंने पहले हवा में ...
-
बुमराह को इंगलिस ने चखाया मज़ा, एक ओवर में ठोके 20 रन, उड़ गए मुंबई के होश; VIDEO
बुमराह को पंजाब के जोश इंगलिस क्वालिफायर 2 में ऐसा जवाब दिया कि खुद बुमराह भी सिर पकड़कर खड़े रह गए। ...
-
105 मीटर के छक्के के बाद सिराज का पलटवार, अगली ही गेंद पर स्टंप उखाड़े; देखिए Video
इंग्लिश बल्लेबाज फिल साल्ट ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर 105 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा, लेकिन सिराज ने तुरंत जवाब दिया। अगली ही गेंद पर 144 किमी घंटे की ...
-
VIDEO: गायकवाड़ का सुपरमैन कैच – हवा में उड़कर पडिक्कल का खेल किया खत्म
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर फैंस दंग रह गए। आरसीबी के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल तेजी से रन बना रहे थे और ...
-
WATCH: मैट हेनरी की गेंद, विलियमसन की फुर्ती और जडेजा का विकेट!
क्रिकेट का असली मज़ा तब आता है जब मैदान पर कुछ ऐसा हो जाए, जो यादगार बन जाए! 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47