Australia
दूसरे वनडे में इन खिलाड़ियों के साथ पलटवार करने उतरेगी भारत की टीम, जानिए संभावित प्लेइंग XI
14 जनवरी। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के सिडनी में खेले गए पहले मैच में मेहमान भारत को 34 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा, जहां मेजबान सीरीज में अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा तो वहीं भारत की मंशा बराबरी करने की होगी।
आस्ट्रेलिया की पहले मैच में जीत एक तरह से अप्रत्याशित सी थी क्योंकि बीते वर्षों में उसका जो प्रदर्शन रहा है उसके देखकर लग नहीं रहा था कि वह भारत को मात दे पाएगी, लेकिन अपने घर में आस्ट्रेलिया ने जीत के साथ शुरुआत करते हुए बता दिया है कि सीमित ओवरों में वह भारत की नाक में दम करने का माद्दा रखती है।
सीरीज की शुरुआत हार के साथ करने से आहत भारत अब जख्मी शेर की तरह शिकार करने बैठा है और उसमें वह पूरी तरह से सक्षम भी है। भारत ने टी-20 सीरीज में भी पहले मैच में हार के बाद वापसी की थी।
वनडे में एक बार फिर कप्तान कोहली की उसी बात को दोहराना चाहेंगे। टीम की असफलता का कारण उसकी बल्लेबाजी रही थी। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर टीम का कोई और बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सका था। धोनी ने हालांकि काफी धीमी पारी खेली जिसके लिए उनकी आलोचना भी हुई थी। टीम का शीर्ष क्रम तो सिर्फ चार रनों पर ही पवेलियन में बैठ गया था जिसमें शिखर धवन, कप्तान कोहली और अंबाती रायडू के नाम शामिल हैं।
इन तीनों पर बीते प्रदर्शन से बाहर निकल अपनी टीम को जीत दिलाने का दबाव होगा। ऐसा हालांकि बेहद कम ही देखने को मिला है कि भारत की शीर्ष क्रम न काम रहा हो। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की उम्मीद की जा सकती है और हो सकता है धोनी एक बार फिर नीचे उतरें।
मध्यक्रम पर भी अच्छी रन गति को बनाए रखने का दवाब होगा जो पहले मैच में नहीं देखने को मिली थी। कोहली टीम में बदलाव कर सकते हैं और दिनेश कार्तिक को बाहर बैठा कर केदार जाधव को मैदान पर भेजा जा सकता है।
वहीं गेंदबाजी में कोहली बिना बदलाव के उतर सकते हैं क्योंकि पहले मैच में टीम के गेंदबाजों ने मेजबान टीम को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था।
सलामी जोड़ी में अगर बदलाव देखने को मिले तो अचरज की बात नहीं। हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल के प्रतिबंध के बाद चयनकर्ताओं ने हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को आस्ट्रेलिया भेजा है। ऐसी संभावना कम ही है कि इन दोनों से कोई पदार्पण करे।
आस्ट्रेलिया की पहले मैच में जीत की जो वजह थी वो उसकी गेंदबाजी थी। झाए रिचडर्सन और जेसन बेहरनडोर्फ की जुगलबंदी ने भारत के धवन, कोहली और रायडू जैसे बल्लेबाजों से युक्त मजबूत शीर्ष क्रम को बेहद सस्ते में पवेलियन लौटा दिया था।
साथ ही नाथन लॉयन, मार्कस स्टोइनिस ने मध्य के ओवरों में भारत की रनगति को थामे रखा था जिससे आसान सा दिखने वाला लक्ष्य भी अंत तक आते-आते बड़ा लगने लगा था। आठ साल बाद वापसी करने वाले पीटर सिडल ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया था।
मेजबान टीम एक बार फिर इन सभी से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठी है।
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी तो अच्छी रही थी लेकिन उसकी बल्लेबाजी में कहीं न कहीं कमी रही थी और इसी कारण टीम 300 के पार न जाकर 288 तक सीमित रह गई थी। आस्ट्रेलियाई मध्यक्रम ने हालांकि अपनी जिम्मेदारी निभाई थी और उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब ने टीम को खराब शुरुआत से बाहर निकालते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।
टीम की बल्लेबाजी में सबसे बड़ी समस्या उसके कप्तान एरॉन फिंच का फॉर्म है। टेस्ट के बाद कप्तान पहले मैच में भी नाकाम रहे थे और छह रन ही बना सके थे।
आस्ट्रेलिया जानती है कि 1-0 की बढ़त के साथ इस मैच में आने से उसके पास सीरीज अपने नाम करने का यह शानदार मौका है जिससे वह कुछ हद तक टेस्ट सीरीज हार के दाग को धो अपनी साख बचा सकता है, लेकिन वह इस बात से भी बखूबी परिचित है कि अब उसे जख्मी भारत को मात देने के लिए उसे पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी।
टीम :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी।
आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), झाए रिचर्डसन, बिलि स्टानलेक, जेहन बेहेरेनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लॉयन, एडम जाम्पा, एश्टन टर्नर।
Related Cricket News on Australia
-
ऋषभ पंत वर्ल्ड कप 2019 की टीम में होंगे शामिल, अभी से ही कर दिया गया है ऐसा…
14 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ऋषभ पंत का नाम गायब है। ऐसा होने से हर किसी के मन में संशय बन पड़ा हा ...
-
सिडनी वनडे में आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, यह युवा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बना मैन ऑफ द मैच
12 जनवरी। आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 34 रनों से हरा दिया। इसी का साथ मेजबान टीम ने ...
-
IND vs AUS: Rohit Sharma ton in vain as India lose 1st ODI
Sydney, Jan 12 (CRICKETNMORE): Opener Rohit Sharma's valiant century went in vain as India lost the opening One-day International to Australia by 34 runs at the Sydney Cricket Ground (SCG) ...
-
पहले वनडे में भारत को 34 रन से मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दर्ज की 1000वीं…
12 जनवरी। रोहित शर्मा के शानदार 133 रन की पारी के बाद भी भारतीय टीम को पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के ...
-
रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी गई बेकार, पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रन से…
12 जनवरी। रोहित शर्मा के शानदार 133 रन की पारी के बाद भी भारतीय टीम को पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के ...
-
RECORD: एम धोनी ने रचा इतिहास, भारत के लिए 10000 वनडे रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने
12 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही और 3 विकेट सिर्फ 4 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। ...
-
3 विकेट केवल 4 रन पर आउट, वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया दूसरी दफा ऐसा खराब…
12 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा सिडनी वनडे में दिए गए 289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद ही खराब रही और केवल 4 रन के ...
-
IND vs AUS: Three half-centuries guide Australia to 288/5 vs India
Sydney, Jan 12 (CRICKETNMORE): Some fantastic middle-order batting by Australia helped them post 288/5 against India in the first ODI of the three-match rubber at the Sydney Cricket Ground here ...
-
WATCH भारत की खराब शुरूआत, धवन, कोहली समेत 3 विकेट सस्ते में पवेलियन पहुंचे
12 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 289 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही है और भारत के दिग्गज ओपनर शिखर धवन बिना कोई रन बनाए ...
-
पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श की अर्धशतकीय पारी, भारत को मिला 289 रनों का टारगेट
12 जनवरी। पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा( 59) और शॉन मार्श (54) की अर्धशतकीय पारी के कारण सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 5 विकेट पर 288 बना पाने ...
-
सिडनी वनडे में ग्लेन मैक्सवेल के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने की ऐसी हरकत, हर कोई हैरान
12 जनवरी। सिडनी में पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेलकर ...
-
1st ODI: Australia opt to bat vs India, Check Playing XI
Sydney, Jan 12 (CRICKETNMORE): Australia skipper Aaron Finch won the toss and opted to bat against India in the first One Day International (ODI) of the three-match rubber at the ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में TOSS जीतकर चुनी बल्लेबाजी,देखें प्लेइंग इलेवन
12 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस ...
-
IND vs AUS: Confident India to begin World Cup preparation with Australia series
Sydney, Jan 11 (CRICKETNMORE): After the high of the first-ever Test series win Down Under, India would look to put aside the unexpected controversy involving two players and fine tune ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47