Axar patel captaincy: Cricket News & Match Updates
क्या Axar Patel छोड़ना चाहते हैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी? IPL 2027 से पहले तेज हुई अटकलें
आईपीएल (IPL 2027) से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) अब टीम की कप्तानी जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 और 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी, लेकिन इन दोनों ही सीजन में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की गुरुवार (12 नवंबर) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो मुश्किल सीजन के बाद अक्षर आईपीएल 2027 में कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं संभालना चाहते। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी अक्षर पटेल को कप्तान के रूप में बनाए रखना चाहती है, लेकिन उन्हें इसके लिए मनाना आसान नहीं होगा। आईपीएल 2025 में टीम प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब थी, लेकिन 2026 का सीजन उसके लिए निराशाजनक रहा। अक्षर की कप्तानी में दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही और लगातार दूसरे साल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। Read More...
Related Cricket News for Axar patel captaincy - Tesst
आकाश चोपड़ा ने करुण नायर को लिया निशाने पर - क्रिकेट ने दूसरा चांस दिया है, पर निभा नहीं पाए
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47