Bangalore vs chennai: Cricket News & Match Updates
IPL 2025: शेफर्ड के तूफानी 53 रन, कोहली का धमाल और लुंगी एनगिडी की वापसी से RCB ने चेन्नई को अंतिम ओवर में 2 रन से हराया
CSK vs RCB Match Highlights: धमाकेदार बल्लेबाज़ी और आखिरी ओवर के रोमांच के बीच RCB ने IPL 2025 के 52वें मुकाबले में CSK को 2 रन से हरा दिया। पहले विराट कोहली(Virat Kohli) ने 62 रन ठोके, फिर रोमारियो शेफर्ड( Romario Shepherd) ने 14 गेंदों में 53* रन की विस्फोटक पारी खेली। जवाब में आयुष म्हात्रे( Ayush Mhatre) और रवींद्र जडेजा(Ravindra Jadeja) ने शानदार संघर्ष किया, लेकिन लुंगी एनगिडी(Lungi Ngid) की वापसी और यश दयाल(Yash Dayal) के सधे हुए आखिरी ओवर ने RCB को जीत दिला दी।
मैच की शुरुआत विराट कोहली और जैकब बेथेल की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से हुई। दोनों ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 70 रन जोड़े। कोहली ने 33 गेंदों में 62 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं बेथेल ने 33 गेंदों पर 55 रन जड़ दिए। मिडल ऑर्डर में रजत पाटीदार और जितेश शर्मा जल्दी आउट हो गए लेकिन अंत में रोमारियो शेफर्ड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए महज 14 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। शेफर्ड ने 19वें ओवर में खलील अहमद के खिलाफ एक ओवर में 33 रन बटोरे और इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। Read More...
Related Cricket News for Bangalore vs chennai - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47