England test captain
WATCH: जो रूट या हैरी ब्रूक? इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा, आकाश चोपड़ा ने इसे बताया अपनी पसंद
बेन स्टोक्स के अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के सामने सबसे बड़ा सवाल नया टेस्ट कप्तान चुनने का है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट के बाद स्टोक्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया।
इंग्लैंड टीम की टेस्ट कप्तानी के लिए इस समय दो सबसे मजबूत दावेदार जो रूट और हैरी ब्रूक माने जा रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय ओपनर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। CREX द्वारा गुरुवार (2 जुलाई) को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो में आकाश ने कहा कि अगर इंग्लैंड भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला करता है तो हैरी ब्रूक सबसे मजबूत दावेदार हैं। आकाश ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में हैरी ब्रूक पहले से ही इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उनके पास लीडरशिप का अनुभव भी है। ऐसे में टेस्ट टीम की कमान भी उन्हें सौंपी जा सकती है।
Related Cricket News on England test captain
-
क्या Nightclub विवाद में फंसे Ben Stokes लेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास? सामने आई बड़ी अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली जीत के बाद हुए नाइटक्लब विवाद ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को मुश्किल में डाल दिया है। इसी बीच ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47